---Advertisement---

Jharkhand में अगले दो दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, आया IMD का अलर्ट

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Jharkhand to experience severe cold

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/राँची: Jharkhand के लोगों को अगले दो दिन ठंड से राहत नहीं मिलेगी. दो दिन बाद कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. हालांकि सुबह में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाये रहने और कनकनी रहने की संभावना है. दिन में मौसम शुष्क रहेगा. नववर्ष के पहले दिन यानी एक जनवरी 2026 को मौसम खुशनुमा रहने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय योगासना प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड टीम महाराष्ट्र रवाना

रांची का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस

शनिवार को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा. पिछले 24 घंटे में इसमें 0.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई. वहीं ग्रामीण क्षेत्र कांके का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा. इस बीच गुमला का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री, खूंटी का 4.7 डिग्री, लोहरदगा का 5.2 डिग्री, लातेहार का 8.0 डिग्री, मेदिनीनगर का 5.5 डिग्री, बोकारो का 8.5 डिग्री, चाईबासा का 8.8 डिग्री और जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा. शनिवार को रांची की विजिबिलिटी 800 मीटर और देवघर की विजिबिलिटी 700 मीटर रही. राज्य के 23 जिलों का पारा 10 डिग्री या इससे नीचे रहा. केवल कोडरमा का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

कड़ाके की ठंड व कोहरा से लोग परेशान

झारखंड के कई जिलों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. शीतलहरी व घने कोहरे से लोग परेशान हैं. सुबह आठ बजे तक घना कोहरा छाया रहता है, जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है. स्कूली बच्चों को ट्यूशन पढ़ने व घर लौटने के दौरान कोहरा का सामना करना पड़ता है. दिनभर पछुआ हवा चलने से कनकनी बढ़ी हुई है. लोग अलाव ताप कर ठंड से बचाव कर रहे हैं.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---