Responsive Full Width Slider

Jharkhand Train Derailment: झारखंड में पटरी से उतरी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन, टला बड़ा हादसा

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jharkhand Train Derailment: झारखंड में पटरी से उतरी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन, टला बड़ा हादसा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Jharkhand में रविवार तड़के श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के साथ हादसा हो गया। सिल्ली-मुरी-बोकारो रेलखंड पर 08895 मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का तीसरा कोच पटरी से उतर गया। हादसे के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। राहत की बात रही कि इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढे : ईस्ट प्लांट बस्ती में 38 साल से जारी है स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन, महाबीर मुर्मू ने दी तिरंगे को सलामी

Jharkhand रेलवे ट्रैक पर फंसा था भेड़िए का सिर

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के पटरी से उतरने की वजह रेलवे ट्रैक पर भेड़िए का सिर फंसना बताया जा रहा है। टक्कर के बाद ट्रेन के तीसरे कोच के पहिए पटरी से उतर गए। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

यात्रियों में मची अफरा-तफरी

ट्रेन के कोच के पटरी से उतरने की जानकारी मिलते ही यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है। रेलवे की ओर से ट्रैक को सुरक्षित करने और ट्रेन परिचालन सामान्य करने की कार्रवाई की गई।

बाल-बाल बचे यात्री

श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेनों से देवघर और आसपास के धार्मिक स्थलों की यात्रा कर रहे हैं। ऐसे समय में स्पेशल ट्रेन के साथ हुई इस घटना से बड़ा हादसा टल गया। रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट