Dr Abhishek Child Care

Jharkhand Weather Alert : इन जिलों में अगले 1 से 3 घंटे में बारिश संभव

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jharkhand Weather Alert : इन जिलों में अगले 1 से 3 घंटे में बारिश संभव
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : अगले 1 से 3 घंटे में झारखंड के कई जिलों में गर्जन के साथ वज्रपात (आसमानी बिजली) की आशंका है। कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। तेज हवा भी चलेगी। रांची मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है। इसे लेकर तात्‍कालिक अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनजर सावधान रहने की जरूरत है।

यह भी पढे : सड़क हादसे में मौत पर अब ₹4 लाख मिलेगा मुआवजा

इन जिलों में असर

मौसम केंद्र के मुताबिक गढ़वा, लोहरदगा, पलामू, चतरा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, रामगढ़, रांची, बोकारो, देवघर, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, कोडरमा, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, पाकुड़ जिलों में कहीं-कहीं इसका असर देखने को मिलेगा। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा भी चलने के संकेत मिले हैं।

इसका रखें ख्‍याल

अलर्ट को देखते हुए सतर्क और सावधान रहें। सु‍रक्षित स्‍थान में शरण लें। पेड़ के नीचे खड़ा नहीं रहें। बिजली के पोल से दूर रहें। किसान अपने खेत में नहीं जाएं। मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें। बिजली के उपकरणों का उपयोग नहीं करें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version