Dr Abhishek Child Care

झारखंड Weather Update: कहीं हीटवेव तो कहीं बारिश-आंधी, मौसम ने बदला मिजाज

By Riya Kumari

Published :

Follow
झारखंड Weather Update: कहीं हीटवेव तो कहीं बारिश-आंधी, मौसम ने बदला मिजाज
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राज्य के अलग-अलग जिलों में मौसम का अलग-अलग असर देखने को मिल रहा है। कहीं भीषण गर्मी और लू लोगों को परेशान कर रही है, तो कहीं तेज आंधी, बारिश और वज्रपात से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए हीटवेव और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढे : स्वर्णरेखा नदी पर बनेगा नया पुल, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने किया शिलान्यास

पलामू प्रमंडल में भीषण गर्मी का कहर

मौसम विभाग के अनुसार पलामू जिला आज राज्य का सबसे गर्म इलाका रह सकता है। डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा गढ़वा, चतरा और लातेहार जिलों में भी तेज गर्मी और लू चलने की चेतावनी दी गई है। लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

रांची समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

राजधानी रांची सहित खूंटी, गुमला, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़ और बोकारो जिलों में मौसम सुहाना रहने की संभावना है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक कई जगहों पर 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की आशंका है। खराब मौसम के कारण पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने का खतरा भी बना हुआ है।

धनबाद-बोकारो में भी तूफानी मौसम की संभावना

धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग और बोकारो जिलों में भी तेज हवा और तूफान का असर देखने को मिल सकता है। वहीं रांची, खूंटी, गुमला और सिमडेगा में तापमान अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।

पिछले 24 घंटे में भी बदला रहा मौसम

बीते 24 घंटों के दौरान रांची, जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कुछ इलाकों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। हालांकि पलामू में गर्मी का असर लगातार बना रहा और डाल्टनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक झारखंड में इसी तरह मौसम के उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version