Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

झारखंड मौसम अपडेट: ठंड में राहत, तापमान में हल्की बढ़ोतरी, बारिश की संभावना कम

By Riya Kumari

Published :

Follow
झारखंड
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / झारखंड :  झारखंड में मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले कुछ दिनों तक सुबह और शाम के समय तेज ठंड का असर देखने को मिला था, लेकिन अब यह कम होने लगा है। फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है और आने वाले 2-3 दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।

यह भी पढे : दिल्ली की बारिश का झारखंड पर असर, 30 जनवरी के बाद बदलेगा मौसम

झारखंड में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के किसी भी हिस्से में अभी बारिश नहीं होगी। हालांकि, दोपहर के समय तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, जबकि सुबह और रात में ठंडक का अनुभव जारी रहेगा।

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने हाल ही में राज्य के चार जिलों में बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन यहां बारिश नहीं हुई। दिनभर हल्के बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने अब अनुमान लगाया है कि 3 और 4 फरवरी को राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

सुबह और शाम ठंड, दोपहर में हल्की गर्मी

पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार और लोहरदगा जिलों में सुबह और शाम ठंडक बनी रहेगी। इन इलाकों में अधिकतम तापमान 25–26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 9–11 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

दक्षिणी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में दोपहर के समय तेज धूप के कारण हल्की गर्मी का अहसास होगा। सिमडेगा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

रांची और उत्तर-पूर्वी झारखंड में मौसम

राजधानी रांची में मौसम संतुलित रहेगा। सुबह और शाम हल्की ठंड रहेगी, जबकि दोपहर में तापमान बढ़कर हल्की गर्मी का अहसास होगा।

उत्तर-पूर्वी जिलों जैसे देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। सुबह और शाम ठंडक बनी रहेगी, जबकि दोपहर में तेज धूप से गर्मी महसूस होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator