समाचार

झारखंड की लड़ाई रोटी-बेटी-माटी को बचाने की:हजारीबाग में पीएम बोले- तेजी से बदल रही डेमोग्राफी; प्रदेश के विकास में JMM-कांग्रेस-RJD सबसे बड़ी बाधा

सोशल संवाद/ डेस्क : हजारीबाग-पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गांधी जयंती पर हजारीबाग के मटवारी मैदान से हुंकार भरी. बीजेपी की परिवर्तन महासभा में उन्होंने कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राजद (राष्ट्रीय जनता दल) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि तीनों दलों का गठजोड़ झारखंड के विकास में बाधक है. जब यहां से हेमंत सोरेन सरकार हटेगी, तभी झारखंड में बदलाव आएगा. विदाई की बेला में राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार की स्पीड बढ़ा दी है.

कांग्रेस, झामुमो और राजद झारखंड के विकास में बाधक

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के विकास के लिए एक ओर दिन-रात मेहनत कर रही है, वहीं दूसरी ओर झारखंड सरकार झारखंड के विकास को पटरी से उतारने में लगी है. आज झारखंड का बच्चा-बच्चा जान चुका है कि झारखंड के विकास में सबसे बड़ी बाधा कांग्रेस-JMM और RJD का गठजोड़ है. झारखंड तभी आगे जाएगा, जब ये सरकार हटेगी. झारखंड तभी आगे जाएगा, जब यहां परिवर्तन होगा.

झारखंड को राजद ने बनाया था लूट का ठिकाना

प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि RJD के लोगों ने झारखंड को अपनी लूट का ठिकाना बना रखा था. जल-जंगल-जमीन की खुलेआम लूट होती थी. इस इलाके को इन्होंने अपराधियों-माफियाओं का सेफ हाउस बना रखा था और RJD वालों को दिल्ली से कौन शह दे रहा था? वह पार्टी कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी थी.

विदाई की बेला में राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार की बढ़ा दी स्पीड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं में भी प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार करने से पीछे नहीं हट रही है. ये गरीब के राशन का पैसा डकार रहे हैं. जल जीवन मिशन में भी भ्रष्टाचार कर रहे हैं. यहां कांग्रेस के नेताओं के ठिकाने से सैकड़ों करोड़ बरामद होते हैं. यहां नेताओं के नौकरों के घरों से भी करोड़ों रुपए पकड़े जाते हैं. उन्होंने सुना है कि अब जब इनकी विदाई होने को है तो इन्होंने भ्रष्टाचार की स्पीड और स्केल दोनों बढ़ा दिए हैं.

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • राजनीति

क्रेडिटचोर बन गई है आम आदमी पार्टी- मनोज तिवारी

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश ): दिल्ली भाजपा के पूर्व…

10 hours ago
  • राजनीति

JMM Candidates List: कभी भी JMM जारी कर सकती है कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट ; यह हो सकती है संभावित लिस्ट

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा कभी भी…

10 hours ago
  • समाचार

अर्पण परिवार का कार्य अतुलनीय, ईश्वर इन्हें यश प्रदान करे : काले

सोशल संवाद / जमशेदपुर : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था 'अर्पण' द्वारा प्रत्येक वर्षों की…

15 hours ago
  • समाचार

विधायक निधि और जिला परिषद निधि से निर्मित 10 योजनाओं का उद्घाटन संपन्न

सोशल संवाद / गोविंदपुर : गोविंदपुर में विधायक मंगल कालिंदी की निधि से निर्मित हनुमान…

15 hours ago
  • समाचार

सिंहभूम चैम्बर मेें रतन टाटा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

सोशल संवाद / जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर के श्रद्धांजलि सभा में पूर्व अध्यक्षों और टाटा…

15 hours ago
  • राजनीति

दिनेश कुमार का बड़ा बयान: झारखंड में दो चरणों में चुनाव का स्वागत, कहा- बनेगी पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार, पूर्वी में लहरायेगा भाजपा का केसरिया ध्वज

सोशल संवाद / जमशेदपुर: केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में…

15 hours ago