Dr Abhishek Child Care

6 मई से बदलेगा झारखंड के मौसम का मिजाज, मिलेगी बड़ी राहत

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड में 6 मई यानी सोमवार से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। बारिश होगी। आंधी चलने के साथ वज्रपात भी होगा। कल यानी 5 मई को लू भी चलेगी। इसका असर राज्‍य के कई जिलों में देखने को मिलेगा। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 4 मई, 2024 को दी।

तापमान में बढ़ोतरी होगी
मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 2 से 3 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है।केंद्र के अनुसार 5 मई को आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

6 मई से यहां बारिश
केंद्र के अनुसार 6 मई को राज्‍य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका प्रभाव देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा जिलों में पड़ने की संभावना है। इसी तरह 7 मई को राज्‍य के कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। इसी तरह 8 और 9 मई को कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है। राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर 10 मई को भी बारिश होगी।

कल यहां चलेगी लू

राज्‍य में 5 मई को सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है।

6 मई से आंधी-वज्रपात संभव

मौसम विभाग के अनुसार 6 मई को राज्‍य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवा का झोंका चलने के साथ वज्रपात होने की आशंका है। हवा की स्‍पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा जिलों में पड़ने की संभावना है। इसी तरह 7 मई को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवा के झोंके के साथ वज्रपात होने की आशंका है। हवा की स्‍पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version