राजनीति

जीतन राम मांझी  यहाँ से लड़ेंगे चुनाव…पार्टी का बड़ा ऐलान

सोशल संवाद/डेस्क : बिहार में लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं. गठबंधन में पार्टी के बीच सीटों के बंटवारा होने के बाद अब धीरे-धीरे उम्मीदवारों के नाम भी ऐलान होने लगे हैं. इसी कड़ी में एनडीए के घटक दल हिंदुस्तान आवाम पार्टी (HAM) को एक सीट मिली हुई है. इसके तहत HAM के खाते में गया लोकसभा सीट आई है, जिसपर पार्टी ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. गया लोकसभा सीट पर एनडीए की तरफ से हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी चुनाव लड़ेंगे.

मांझी के बेटे संतोष सुमन ने बताया कि गया लोकसभा सीट से खुद जीतन राम मांझी चुनाव लड़ेंगे, उन्होंने कहा कि हम अपने एजेंडे के साथ जनता के बीच जाएंगे. हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने प्रेस कांफ्रेंस कर गुरुवार को बताया कि संसदीय बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा कि एनडीए में गया लोकसभा से हम पार्टी को सीट दी गई इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद.

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

वित्तीय समावेशन के प्रमुख संकेतकों की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय बैठक का आयोजन

सोशल संवाद / डेस्क : आज दिनांक 18 फरवरी 2025, मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम जिले…

23 hours ago
  • समाचार

रांची में सोने की खदान की खोज, रांची के अनगड़ा में रेयर मेटल

सोशल संवाद/रांची : रांची खूंटी में सोने की खदान की संभावना है. झारखंड सरकार द्वारा…

1 day ago
  • समाचार

बंदे पुरूषोत्तम के जयकारों से गुंजायमान हुआ बोलानी

सोशल संवाद / बड़बिल ( रिपोर्ट - संजय सिन्हा ) : बड़बिल -बोलानी टाउनशिप के…

1 day ago
  • समाचार

सिर्फ़ ‘सोशल संवाद’ पर: सिद्धार्थ प्रकाश का बड़ा ख़ुलासा – रिलायंस का ₹17,000 करोड़ का गैस घोटाला!

सोशल संवाद / नई दिल्ली (रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश) : देश के सबसे बड़े औद्योगिक…

1 day ago
AddThis Website Tools