---Advertisement---

घाटशिला उपचुनाव में JMM-BJP में कड़ी टक्कर:ओडिशा के CM मोहन मांझी ने भाजपा प्रत्याशी के लिए किया प्रचार

By Riya Kumari

Published :

Follow
घाटशिला उपचुनाव में JMM-BJP में कड़ी टक्कर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में सत्ताधारी पार्टी JMM और विपक्षी पार्टी भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। दोनों दल अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जनता के बीच सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं।

ये भी पढे : Bihar Assembly Election: वोटर कार्ड नहीं तो इन 12 दस्तावेजों से डाल सकेंगे वोट

इसी क्रम में, भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के समर्थन में एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चंद्र मांझी शामिल हुए और उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।
इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा नेता चंपई सोरेन भी मौजूद रहे। मंच से नेताओं ने झारखंड सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया और राज्य की समस्याओं के लिए मौजूदा सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चंद्र मांझी ने अपने संबोधन में कहा कि ओडिशा डबल इंजन की सरकार के कारण विकास के पथ पर अग्रसर है, जिससे आम जनता को काफी लाभ मिल रहा है। उन्होंने झारखंड की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि खनिज संपदा से भरपूर होने के बावजूद राज्य में बेरोजगारी और अन्य समस्याएं बरकरार हैं।
मांझी ने दावा किया कि जनता देश के प्रधानमंत्री से प्रभावित है और एनडीए के पक्ष में अपना समर्थन दे रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है और बिहार में भी एनडीए को समर्थन मिल रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---