Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

जेएमटी के कामगारों का आंदोलन दस दिन स्थगित

By Riya Kumari

Published :

Follow
जेएमटी के कामगारों का आंदोलन दस दिन स्थगित
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / आदित्यपुर : औद्योगिक क्षेत्र स्थित जेएमटी (अब रामकृष्णा कास्टिंग सॉल्यूशन लिमिटेड) के बाहर पिछले 15 दिनों से समायोजन व फाइनल सेटलमेंट की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे जेएमटी के कामगारों का आंदोलन स्थगित हो गया। धरना दे रहे कामगारों ने उनसे मिलने आए श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर के आश्वासन पर 10 दिनों के लिए अपना आंदोलन स्थगित कर दिया।

यह भी पढे : 23 को प्रकाशित होगी अन-मतदाताओं की सूची मैप्ड

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

झारखंड के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव के निर्देश पर पहुंचे श्रम अधीक्षक की कामगारों से लंबी वार्ता हुई। कंपनी की वरीय अधिकारी मोना बहादुर भी वहां आयीं और श्रम अधीक्षक के समक्ष एक सप्ताह का समय मांगा। ताकि कामगारों की मांगों पर कोई निर्णय लिया जा सके।

विदित हो कि जेएमटी कंपनी के बंद होने के बाद में रामकृष्ण ग्रुप की ओर से इसका अधिग्रहण किया गया। कई कामगारों का समायोजन व फाइनल सेटलमेंट अधूरा रह गया। वार्ता के दौरान आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने पूरी प्रक्रिया पर आपत्ति जताई थी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator