Dr Abhishek Child Care

जेएनएसी की कार्रवाई; विजयागार्डन में डेंगू के लार्वा पाए जाने पर सोसायटी से 1.20 लाख रुपए का जुर्माना वसूला

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बिरसानगर स्थित विजया गार्डन सोसाइटी में बुधवार को डेंगू का लार्वा पाए जाने के बाद जेएनएसी ने सोसाइटी प्रबंधन से 1.20 लाख रुपए जुर्माना वसूला। यहां खुले स्थान पर पानी में डेंगू के लार्वा पाए गए। खुले में ही सूखा कचरा जमा किया गया था। इसके चलते यहां बीमारी फैलने का खतरा है। इसको देखते हुए जेएनएसी की टीम ने जांच की, जिसके बाद अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.20 लाख रुपए जुर्माना लगाया।

डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी नगर निकायों से जांच कर कार्रवाई और जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया था। इसके तहत जेएनएसी की टीम जांच करने के लिए विजया गार्डेन पहुंची थी। विजया गार्डेन में लगभग 2 हजार फ्लैट और डुप्लेक्स हैं, जिसकी आबादी 8-10 हजार है। डेंगू के लार्वा मिलने से इतनी बड़ी आबादी पर डेंगू का खतरा मंडरा रहा था। उधर, जेएनएसी की ओर से डेंगू से बचाव के लिए कई जगहों पर फॉसिंग व सफाई अभियान चलाया गया।

लोगों से भी आह्वान किया जा रहा है कि वे घरों में या आसपास में जल जमाव नहीं होने दें। कहीं भी ऐसी स्थिति रहे तो उसकी जानकारी नगर निकायों को दें। नगर निकायों ने हिदायत दी है कि लार्वा पाए जाने पर मकान मालिकों से जुर्माना वसूला जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator