Dr Abhishek Child Care

जोड़ा नगरपालिका को मिला नया कार्यकारी अधिकारी – दानिश बेहरा ने संभाला कार्यभार

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
जोड़ा नगरपालिका को मिला नया कार्यकारी अधिकारी
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा) : जोड़ा नगरपालिका में नए कार्यकारी अधिकारी के रूप में दानिश बेहरा ने कार्यभार संभाला। जानकारी के अनुसार, पूर्व कार्यकारी अधिकारी श्वेतपद्मा धल स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी पर हैं। इसी कारण दानिश बेहरा को अतिरिक्त प्रभार देकर जोड़ा नगरपालिका का कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े : जिला मत्स्य पदाधिकारी एक लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

दानिश बेहरा ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। वे जोड़ा प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के पद पर भी कार्यरत हैं। उनके अच्छे कार्यों को देखते हुए उन्हें यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दानिश बेहरा के जोड़ा नगरपालिका के कार्यकारी अधिकारी का पद ग्रहन करने के बाद विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष रंजीत महाकुड़ ने शिष्टाचार के नाते मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही समाजसेवी  संजय पात्र, अजय सिन्हा, एमडी राजेन, संजय सामल, पृथिवी राज और आधार मीडिया न्यूज़ के जिला प्रतिनिधि टंकधर पात्र ने भी उनका स्वागत किया।

बेहरा ने कहा कि वे आने वाले दिनों में जोडा नगरपालिका की सभी समस्याओं का समाधान करेंगे और हर संभव सहयोग करेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version