झटकाः झारखंड में बस का किराया 18 प्रतिशत बढ़ा

By Riya Kumari

Published :

Follow
झटकाः झारखंड में बस का किराया 18 प्रतिशत बढ़ा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची :  झारखंड में बस किराये में वृद्धि कर दी गई है। यात्रियों को रांची से झारखंड के विभिन्न शहरों में बस सफर करने के लिए अब 18 फीसदी अधिक किराया देना होगा। यह निर्णय गुरुवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन में हुई बैठक में लिया गया। बस ओनर एसोसिएसन रांची के प्रतिनिधि अशफाक आजम ने बैठक के बाद बताया कि हाल में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में वृद्धि हुई है।

यह भी पढे : दिल्ली नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के 30 कर्मचारियों के नियमितीकरण को मंजूरी दी गई सत्या शर्मा

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

बस परिचालन से जुड़े मोटर पार्ट्स, चेसिस, बॉड बॉडी निर्माण, टोल टैक्स, मोटर वाहन कर, बीमा, मोबिल आदि कई चीजे भी महंगी हो गई हैं। इस कारण बस मालिकों को पुरानी दर पर किराया लेने से नुकसान हो रहा था। इसको देखते हुए मौजूदा किराये में 18 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने बताया कि रांची से विभिन्न शहरों को जानेवाली बसों का किराया तय कर दिया गया है। यह भी बताया कि पिछले दिनों बिहार में लंबी दूरी के बस किराये में वृद्धि पहले ही की जा चुकी है।

मिनी ट्रक का माल भाड़ा भी 15 फीसदी बढ़ाः झारखंड मिनी ट्रक एसोसिएशन ने भी माल भाड़े में तत्काल प्रभाव से 15 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। इस भाड़े में वृद्धि से अब विभिन्न सामान की आवाजाही और महंगी हो जाएगी। इसका निर्णय मिनी ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र सिंह ने लिया। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में वाहनों के ईंधन में वृद्धि के कारण यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि वाहन के व्यवसाय क्षेत्र में ईंधन के अलावा वाहन रखरखाव, स्पेयर पार्ट्स, बीमा और कर सभी महंगे हो गए हैं। इस लिहाज से माल भाड़े में वृद्धि की मांग मिनी ट्रक एसोसिएशन के सदस्य लगातार कर रहे थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट