Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

JPSC सिविल सेवा परीक्षा 2026: आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 20 फरवरी तक भर सकेंगे फॉर्म

By Aditi Pandey

Published :

Follow
JPSC Exam 2026 Application date extended
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें: RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे में 22,082 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

अब उम्मीदवार 20 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी 2026 तय की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 103 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 14 फरवरी निर्धारित थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है।

JPSC परीक्षा आवेदन प्रक्रिया कैसे पूरी करें?

उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सिविल सेवा परीक्षा से संबंधित नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें। इसके बाद नया रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें, आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें, शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें। आवेदन प्रक्रिया वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) के माध्यम से पूरी की जाएगी।

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन से पहले पात्रता, आयु सीमा और अन्य दिशा-निर्देश अच्छी तरह पढ़ लें। किसी भी जानकारी के लिए आयोग की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर पर कार्यदिवस में संपर्क किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया

भर्ती परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होगी प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार। इस परीक्षा के जरिए झारखंड की विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं जैसे डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और वित्त/लेखा सेवा सहित कई पदों पर नियुक्तियां की जाती हैं। आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator