---Advertisement---

JPSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर 2025, सिविल सेवा प्रारंभिक आठ मार्च को, जून तक पूरी होगी प्रक्रिया

By Aditi Pandey

Published :

Follow
_JPSC releases exam calendar 2025

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने वर्ष 2025 की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आठ मार्च को आयोजित की जाएगी। आयोग के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम अप्रैल में आने की संभावना है, जबकि मुख्य परीक्षा दो से चार मई के बीच कराई जा सकती है।

यह भी पढ़ें: तपस्विनी एक्सप्रेस में मानवता को झकझोर देने वाली घटना, कोच के शौचालय से मिला जीवित नवजात

मुख्य परीक्षा का परिणाम मई के अंतिम सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है। इसके बाद सिविल सेवा परीक्षा के लिए 16 से 19 जून के बीच साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। यदि सभी चरण तय कार्यक्रम के अनुसार पूरे होते हैं, तो यह पूरी चयन प्रक्रिया जून माह तक समाप्त हो जाएगी। हालांकि, फिलहाल इस परीक्षा का आधिकारिक विज्ञापन जारी नहीं किया गया है।

जारी कैलेंडर के मुताबिक, 29 मार्च को झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) आयोजित होने की संभावना है। यह परीक्षा दो प्रश्नपत्रों की होगी, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल रहेंगे। वहीं, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नियुक्ति से जुड़े साक्षात्कार बुधवार से शुरू होकर नौ जनवरी तक चलेंगे।

इसके अलावा, छठी सीमित उपसमाहर्ता लिखित परीक्षा 10 और 11 जनवरी को आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक बैकलॉग नियुक्ति के तहत सांख्यिकी, मैथिली और श्रम एवं समाज कल्याण विषयों के लिए 18 जनवरी को प्रमाणपत्रों का सत्यापन और 19 जनवरी को साक्षात्कार होगा।

सहायक प्राध्यापक नियमित नियुक्ति के तहत जूलॉजी और अंग्रेजी विषयों के लिए 19 से 21 जनवरी तक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। वहीं, हो एवं पंचपरगनिया विषयों के लिए प्रमाणपत्र जांच और साक्षात्कार 10 फरवरी को निर्धारित हैं।

आयोग ने कुल 28 प्रतियोगी परीक्षाओं की संभावित तिथियां घोषित की हैं, जिससे राज्य में हजारों पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version