JSSC ने जारी किया आगामी परीक्षाओं का कैलेंडर, जल्‍द निकलेंगे भर्ती विज्ञापन

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद डेस्क : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इस वर्ष आयोजित होने जानेवाली 10 प्रतियोगिता परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इस वर्ष आयोजित होने जानेवाली 10 प्रतियोगिता परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है।

आयोग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 सीबीटी मोड में जून के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएगी। अगस्त के द्वितीय सप्ताह में परिणाम जारी होगा। स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 भी सीबीटी मोड में जुलाई के दूसरे सप्ताह में आयोजित होंगी, जबकि सितंबर के पहले सप्ताह में परिणाम जारी होगा।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

मई में निकलेगी बंपर बहाली, कई प्रतियोगिता परीक्षाओं का जारी होगा विज्ञापन

मई माह में कई पदों के लिए विज्ञापन जारी होगा। इसके तहत झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियाेगिता परीक्षा-2023 का विज्ञापन मई के दूसरे सप्ताह में जारी होगा।

यह परीक्षा सीबीटी मोड में अगस्त प्रथम सप्ताह में संभावित है। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में इसका परिणाम जारी होगा। इसी तरह, झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियाेगिता परीक्षा-2023 का विज्ञापन भी मई के पहले सप्ताह में आएगा।

इसके साथ ही मैट्रिक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के लिए विज्ञापन जून माह के दूसरे सप्ताह में जारी होगा। अक्टूबर के पहले सप्ताह में इसकी परीक्षा तथा दिसंबर पहले सप्ताह में परिणाम संभावित है। इसी तरह इंटरमीडिएट स्तर (कंप्यूटर ज्ञान एवं कंप्यूटर में हिन्दी टंकण अर्हता धारक पद हेतु) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के लिए विज्ञापन भी जून माह के पहले सप्ताह में आना संभावित है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---