JTET-2026: चक्रधरपुर के 11 परीक्षा केंद्रों का SDO ने किया निरीक्षण, शांतिपूर्ण माहौल में हुई पहली पाली की परीक्षा

By Riya Kumari

Published :

Follow
JTET-2026: चक्रधरपुर के 11 परीक्षा केंद्रों का SDO ने किया निरीक्षण, शांतिपूर्ण माहौल में हुई पहली पाली की परीक्षा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चक्रधरपुर : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 के सफल, सुचारू और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर रविवार, 1 नवंबर को चक्रधरपुर में प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पोड़ाहाट के अनुमंडल पदाधिकारी ने पहली पाली के दौरान शहर के सभी 11 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा की व्यवस्था, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था का जायजा लिया गया।

यह भी पढे : Tata Steel के 2800 कर्मचारियों की शिफ्ट टाइमिंग बदली, 1 नवंबर से नया समय लागू

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

इन 11 परीक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण

अनुमंडल पदाधिकारी ने चक्रधरपुर के कार्मेल हाई स्कूल, संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल, मधुसूदन महतो हाई स्कूल, आदर्श मिडिल स्कूल देवगांव, सिस्टर निवेदिता वीमेंस इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी हाई स्कूल, उर्दू टाउन हाई स्कूल, मारवाड़ी प्लस टू हाई स्कूल, शारदा बाड़दा बाईडीह हाई स्कूल, राजा नरपति सिंह गर्ल्स हाई स्कूल और बंगाली हाई स्कूल का निरीक्षण किया।

केंद्राधीक्षकों और दंडाधिकारियों को दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध जरूरी सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा संचालन की तैयारियों का जायजा लिया गया। संबंधित दंडाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन की ओर से परीक्षा के दौरान निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा

प्रशासन के अनुसार, चक्रधरपुर के सभी 11 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित की जा रही है। परीक्षा के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था या कदाचार की स्थिति रोकने के लिए प्रशासनिक निगरानी जारी रही।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट