---Advertisement---

बेटे के जन्म के तीन हफ्ते बाद ही भारती सिंह की ‘लाफ्टर शेफ 3’ में धमाकेदार वापसी, सेट पर दिखीं बेटे काजू के साथ

By Riya Kumari

Published :

Follow
बेटे के जन्म के तीन हफ्ते बाद ही भारती सिंह की ‘लाफ्टर शेफ 3

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : कॉमेडी क्वीन भारती सिंह लंबे समय से मैटरनिटी लीव पर थीं, लेकिन दूसरे बेटे के जन्म के महज तीन हफ्ते बाद ही उन्होंने टीवी शो लाफ्टर शेफ 3’ में शानदार वापसी कर सभी को चौंका दिया है। हाल ही में भारती ने शो के सेट पर पहुंचकर मौजूद कलाकारों और फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया।

यह भी पढे : Republic Day परेड में पहली बार भारतीय सिनेमा की झलक, संजय लीला भंसाली पेश करेंगे खास झांकी

बेटे काजू के साथ सेट पर पहुंचीं भारती सिंह

सोशल मीडिया पर भारती सिंह की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वह अपने छोटे बेटे काजू के साथ नजर आ रही हैं। लाफ्टर शेफ के सेट पर मौजूद सभी कलाकार भारती और उनके बेटे को देखकर बेहद खुश दिखाई दिए। करण कुंद्रा, कृष्णा अभिषेक, अली गोनी समेत कई सितारों ने भारती की वापसी पर खुशी जाहिर की।

व्हीलचेयर पर दिखीं भारती, फिर भी नहीं छोड़ा शो

हालांकि अभी भारती पूरी तरह से फिट नहीं हैं। वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह व्हीलचेयर पर ड्रिप लगाए हुए अपने बेटे को गोद में लेकर सेट पर पहुंचीं। इसके बावजूद शो के प्रति उनका समर्पण साफ नजर आया। लाफ्टर शेफ के कलाकारों और क्रू के साथ भारती का रिश्ता बेहद मजबूत रहा है। उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी सभी ने उनका खास ध्यान रखा था।

सेट पर मनाया गया जश्न

दूसरे बेटे के जन्म के बाद शो की कास्ट और क्रू ने सेट पर मिठाई बांटकर खुशी का जश्न मनाया। इतना ही नहीं, भारती की प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में बेबी शॉवर भी लाफ्टर शेफ के सेट पर ही आयोजित किया गया था।

फिनाले की ओर बढ़ रहा है लाफ्टर शेफ 3’

जैसे-जैसे शो अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है, कलाकारों का उत्साह और बढ़ता जा रहा है। आने वाले एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को अंतिम चुनौती का सामना करना होगा।
कॉमेडी और कुकिंग के अनोखे कॉन्सेप्ट वाले ‘लाफ्टर शेफ’ के तीनों सीजन दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते आए हैं।

टीआरपी के साथ हुई शानदार शुरुआत

शो के तीसरे सीजन की शुरुआत बेहतरीन टीआरपी के साथ हुई थी। अब ‘काटा वर्सेज छुरी चैलेंज’ के बाद जोड़ियों में बदलाव होगा। इस बदलाव के चलते कुछ जोड़ियां शो से बाहर होंगी और नए कंटेस्टेंट्स की एंट्री देखने को मिलेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---