---Advertisement---

रिम्स से बाल कैदी फरार: ट्रॉमा सेंटर से सुरक्षा को चकमा देकर भागा चोरी का आरोपी किशोर

By Riya Kumari

Published :

Follow
रिम्स

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / झारखंड : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS), रांची से एक बाल कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। चोरी के आरोप में निरुद्ध यह किशोर कैदी मंगलवार सुबह रिम्स के ट्रॉमा सेंटर से सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर फरार हो गया, जिससे प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढे : ट्रेड यूनियनों का धरना, 12 फरवरी को राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरार बाल कैदी को पहले डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह, रांची में रखा गया था। करीब दो दिन पहले उसने पेट में तेज दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद बाल सुधार गृह प्रशासन ने उसे इलाज के लिए रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था।

सुरक्षा के बीच मिला मौका, अस्पताल से फरार

मंगलवार सुबह अस्पताल में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के बावजूद बाल कैदी ने किसी तरह मौका पाकर वहां से भागने में सफलता हासिल कर ली। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई और फरार किशोर की तलाश तेज कर दी गई है।

खलारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है बाल कैदी

बताया जा रहा है कि फरार किशोर रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र का निवासी है। उस पर इलाके में हुई एक चोरी की वारदात में शामिल होने का आरोप है। पुलिस दबाव बढ़ने के बाद उसने करीब चार दिन पहले आत्मसमर्पण किया था। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे बाल सुधार गृह भेजा गया था।

प्रशासन पर उठे सवाल

इस घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा व्यवस्था और बाल कैदियों की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि लापरवाही कहां हुई और फरार होने में किस स्तर पर चूक हुई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---