ज्योति सिंह ने चुनाव के लिए जनता से मांगे पैसे, यूजर ने कही बड़ी बात

By Riya Kumari

Published :

Follow
ज्योति सिंह

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बिहार के काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने चुनावी खर्च के लिए जनता से मदद करने अपील की है। ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट नंबर भी शेयर किया है।

यह भी पढे : Jyoti Singh का काराकाट से नामांकन, रोड शो किया: फूल बरसे

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

उन्होंने लिखा है कि इस समाज में राम और कृष्ण को भी इस समाज में बहुत कुछ सहना पड़ा। मैं तो एक साधारण महिला हूं। कुछ लोग मुझे दोषी बता रहे हैं।

यूजर बोले- पवन भइया से गद्दारी नहीं कर सकता, SORRY 

ज्योति सिंह की अपील पर यूजर का मिला-जुला रिएक्शन आ रहा है। कुछ लोगों ने कहा, पैसे भेजे हैं। तो एक यूजर ने तंज कसा- सही में भारत कभी अमेरिका या जापान नहीं बन सकता। चुनाव लड़ने वाली का ये हाल है।

वहीं अंकित राजपूत ने लिखा- मैं पैसे भेज देता, लेकिन पवन भइया से गद्दारी नहीं कर सकता…SORRY।

जनता के प्यार ने निर्दलीय लड़ने को प्रेरित किया 

अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान ज्योति सिंह ने कहा- काराकाट की जनता से मिले अपार प्यार और समर्थन की वजह से मैं निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गई हूं। जनता के प्यार ने ही मुझे चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया है।

मैं यहां की जनता से पहले से जुड़ी हूं। मैं अक्सर यहां आया करती थी और लोगों से मुलाकात करती थी। इस वजह से काराकाट की जनता का प्यार पहले से मिल रहा है। मैं बिल्कुल निश्चित हूं कि इस चुनाव में भी मुझे भरपूर समर्थन मिलेगा। जनता से मिल रहे इस सहयोग को मैंने अपना सौभाग्य मान रही हूं। एक निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जनता का प्यार ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---