सोशल संवाद/डेस्क: भोजपुर स्टार Pawan Singh की पत्नी Jyoti Singh सोमवार को काराकाट से निर्दलीय नामांकन कर दिया है। नामांकन के बाद ज्योति सिंह करीब 30KM का रोड शो किया।
यह भी पढ़ें: सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में लाखों दीये एकसाथ जगमगाए राजधानी में
रोड शो के दौरान ज्योति सिंह पर फूलों की बारिश होती रही। सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ भी दिखाई दी। इससे पहले उन्होंने मंदिर में पूजा की। उनके रोड शो में अच्छी खासी भीड़ नजर आई। ज्योति सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘जनता जिस चीज से परेशान है वही मेरा मुद्दा है। महिलाओं ने मुझसे कहा था कि आप चुनाव लड़िए। मैं जब परेशान थी तो महिलाओं ने ही मेरा साथ दिया।’
पवन सिंह का सहयोग मिल रहा है या नहीं, इस सवाल के जवाब में पहले तो उन्होंने कहा जी बिल्कुल फिर कहा अब इसके जवाब में मैं क्या बोलूं। इससे पहले ज्योति सिंह ने फेसबुक पर लिखा, ‘नमस्ते काराकाट की देवतुल्य जनता, आप सभी के अपार प्यार और समर्थन से मैं करकट 213 से अपना नामांकन दाखिल करने जा रही हूं।
यह कदम जनता की उम्मीदों और विश्वास की आवाज है। आपका सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। आइए, मिलकर एक नया परिवर्तन लाएं।आपकी अपनी ज्योति सिंह।’ ज्योति सिंह की पोस्ट पर यूजर्स ने कई तरह के पोस्ट किए हैं। किसी ने जीत की अग्रिम बधाई दी हो तो किसी ने लिखा है कि ‘जो पति की नहीं हुई वो जनता की क्या होगी।’ शिवम नाम के यूजर ने लिखा है कि, ‘सारा ड्रामा चुनाव के लिए किया गया था।’










