---Advertisement---

अनुभव और मर्यादा का सम्मान, हरिवंश के मनोनयन पर काले ने दी बधाई

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Kale congratulated Harivansh on his nomination हरिवंश

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राज्यसभा के उपसभापति श्रद्धेय हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा सदस्य के रूप में मनोनीत किए जाने पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है ।

यह भी पढ़ें: घाटो से बोकारो तक चम्पाई सोरेन का तूफानी दौरा, विस्थापितों से मिले, हल भी चलाया

काले ने कहा कि यह निर्णय उनके दीर्घ संसदीय अनुभव, निष्पक्ष कार्यशैली एवं संतुलित दृष्टिकोण का सम्मान है। हरिवंश ने अपने कार्यकाल में सदन की गरिमा को बनाए रखते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय परंपराओं को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि हरिवंश के मार्गदर्शन एवं अनुभव से राज्यसभा की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी, सार्थक एवं जनहितकारी बनेगी और उनका नेतृत्व लोकतंत्र की जड़ों को और मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---