Advertisement 2

Kantara Controversy: कांतारा विवाद में रणवीर सिंह पर FIR, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। कर्नाटक की पारंपरिक दैव्य (भूता कोला) परंपरा को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में उनके खिलाफ बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी की चर्चित फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि रणवीर सिंह की टिप्पणी से धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंची है।

ये भी पढे : Arijit Singh Direction Debut: क्या अरिजीत सिंह लॉन्च करेंगे बॉलीवुड का नया स्टारकिड? डायरेक्शन में एंट्री की चर्चा तेज

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विवाद 28 नवंबर 2025 को गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के दौरान शुरू हुआ। कार्यक्रम के एक सत्र में रणवीर सिंह मंच पर मौजूद थे और उन्होंने ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा का जिक्र किया। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने तटीय कर्नाटक की पारंपरिक भूता कोला (दैव्य) परंपरा को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं, जिन्हें कई लोगों ने अपमानजनक बताया। बताया जा रहा है कि उस समय मंच पर मौजूद ऋषभ शेट्टी ने स्थिति को संभालने और टिप्पणी को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक मामला सोशल मीडिया और धार्मिक संगठनों तक पहुंच चुका था।

किसने दर्ज कराई शिकायत?

इस पूरे मामले में बेंगलुरु के वकील प्रशांत मेथल ने रणवीर सिंह के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता का कहना है कि दैव्य परंपरा सिर्फ एक सांस्कृतिक पहचान नहीं, बल्कि कर्नाटक के तटीय इलाकों में लोगों की आस्था और धार्मिक विश्वास से गहराई से जुड़ी हुई है। ऐसे में किसी सार्वजनिक मंच से इस परंपरा को लेकर मजाक या हल्की टिप्पणी करना धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसा है।

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

इस मामले में 27 दिसंबर 2025 को एक प्राइवेट कंप्लेंट सबसे पहले एडिशनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट में दाखिल की गई थी। बाद में केस को एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट, बेंगलुरु को ट्रांसफर कर दिया गया। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद 23 जनवरी 2026 को हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन को रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने अदालत के निर्देश के बाद मामला दर्ज कर लिया है और इसकी अगली सुनवाई 8 अप्रैल 2026 को निर्धारित की गई है।

बढ़ सकती हैं रणवीर सिंह की कानूनी मुश्किलें

कानूनी जानकारों का मानना है कि अगर जांच के दौरान आरोप सही पाए जाते हैं, तो रणवीर सिंह को कोर्ट के समक्ष पेश होना पड़ सकता है। हालांकि, यह भी साफ किया गया है कि फिलहाल मामला शुरुआती जांच के स्तर पर है और किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

अब तक नहीं आया रणवीर सिंह का बयान

इस पूरे विवाद पर अभी तक रणवीर सिंह या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोग अभिनेता के समर्थन में खड़े हैं, वहीं कई यूजर्स धार्मिक परंपराओं के सम्मान की बात करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

‘कांतारा’ और दैव्य परंपरा की संवेदनशीलता

गौरतलब है कि कांतारा फिल्म ने भूता कोला और दैव्य परंपरा को देश-दुनिया के सामने पहचान दिलाई थी। यही वजह है कि इस परंपरा से जुड़ी किसी भी टिप्पणी को लेकर लोग बेहद संवेदनशील हैं। अब देखना होगा कि आने वाली सुनवाई में यह मामला किस दिशा में आगे बढ़ता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version