राजनीति

कांवड़िये बड़ी तादाद में कल से दिल्ली पहुंचने लगेंगे पर दिल्ली आज तक उनके स्वागत के लिए तैयार नही है – वीरेन्द्र सचदेवा

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की यह खेदपूर्ण है की कांवड़िये बड़ी तादाद में कल से दिल्ली पहुंचने लगेंगे पर दिल्ली आज तक उनके स्वागत के लिए तैयार नही है। यह श्रावण दिल्ली विधानसभा चुनाव से अंतिम कांवड़ सेवा उत्सव लेकर आया है पर आम आदमी पार्टी के मंत्रियों एवं विधायकों ने इस वर्ष कांवड़ व्यवस्था को सेवा की जगह राजनीति का आखाड़ा बना डाला है।

कांवड़ शिविरों की व्यवस्था एक माह पहले प्रारम्भ हो जाती पर आम आदमी पार्टी की मनमानी के चलते श्रावण माह प्रारम्भ हो गया पर अभी तक अधिकांश कांवड़ शिविरों में टेंट नही लगे हैं, टेंट लग रहे हैं तो बिजली कनेक्शन नही है। सरकारी सहायता अब बामुश्किल सौ शिविर आयोजकों तक पहुंची है।

यह भी पढ़े : राहुल बोले- न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी किसानों का हक, इंडिया गठबंधन ये हक दिलाकर रहेगा

कांवड़ व्यवस्था पर दिल्ली सरकार की गम्भीरता का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है की सम्बंधित राजस्व मंत्री आतिशी आज कांवड़ शिविर निरिक्षण पर तब निकली हैं जब लम्बी दूरी के पहले कांवडिये दिल्ली पहुंच रहे हैं और शिविरों की अव्यवस्था देख दुखी हैं।

केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार एवं लापरवाही के चलते आई.एस.बी.टी. कश्मीरी गेट जैसे बड़े शिविर तो छोड़िए, कॉलोनी स्तर के छोटे शिविर तक आज तक तैयार नही हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की जिन 185 शिविरों के लगाने का दावा आतिशी कर रही हैं, हम उन्हे चुनौती देते हैं की वह।हमारे साथ मीडिया लेकर चलें तो मिलेगा की 185 में से 150 से अधिक अभी भी तैयार नही हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की दिल्ली में चुनाव पूर्व अंतिम कांवड़ होने के कारण लगता था सरकार अच्छी व्यवस्था करेगी पर हालात ठीक विपरीत हैं। कांवड़ शिविरों को सरकारी सहायता में भारी घाल मेल है, सहायता में “आप” विधायक बंदरबांट कर रहे हैं।

धार्मिक संस्थाओं पर सहायता की आड़ में “आप” के लिए राजनीतिक समर्थन देने का दबाव डाला जा रहा है और इसी कारण आज शाम पांच बजे तक भी एक चौथाई ही सरकारी एवं निजी शिविर तैयार हुए हैं।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • समाचार

कर्नाटक के मंगलुरु में VHP और बजरंग दल का प्रदर्शन:सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर नाराजगी, बैरिकेडिंग तोड़ी; RAF के जवान तैनात

सोशल संवाद /डेस्क : कर्नाटक के मंगलुरु में मिलाद-उन-नबी से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट…

8 hours ago
  • समाचार

श्रीनाथ विश्वविद्यालय तथा एनआईटी जमशेदपुर के बीच हुआ MOU पर हस्ताक्षर, छात्रों को मिलेगा लाभ

सोशल संवाद / जमशेदपुर: श्रीनाथ विश्वविद्यालय तथा एनआईटी जमशेदपुर के बीच एक समझौता ज्ञापन (MOU)…

8 hours ago
  • समाचार

केजरीवाल कल शाम 4:30 बजे LG से मिलेंगे:CM पद से इस्तीफा देंगे; AAP संसदीय कमेटी की बैठक शुरू, नए CM पर चर्चा होगी

सोशल संवाद / डेस्क : दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल…

8 hours ago
  • समाचार

बाराद्वारी इन्कलेभ सार्वजनिक दुर्गा पुजा कमिटी, गंगोत्री कॉम्पलेक्स, साकची में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिये खूंटी पुजा संम्पन्न

सोशल संवाद / जमशेदपुर : सोमवार को बाराद्वारी इन्कलेभ सार्वजनिक दुर्गा पुजा कमिटी, गंगोत्री कॉम्पलेक्स,…

8 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- कश्मीर में आतंक को पाताल में दफन करेंगे:अब्दुल्ला को कांग्रेस ने देशद्रोही कहा, अब राहुल उनके साथ ही ILU-ILU कर रहे

सोशल संवाद / डेस्क : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के…

9 hours ago