Karnataka Election: बीजेपी से आगे निकल रही  कांग्रेस….5 मंत्री हार रहे हैं चुनाव

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : कर्नाटक में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे चल रही है, जबकि बीजेपी को बड़ी संख्या में सीटों का नुकसान होने का अनुमान है। कर्नाटक की 224 सीटों पर मोटे तौर पर 3.67 करोड़ वोटों की गिनती शनिवार को शुरू हुई। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 9.30 बजे तक जिन 101 सीटों के रुझान आ रहे हैं, उनमें से कांग्रेस 57 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी 34 सीटों पर आगे चल रही है।

आधिकारिक संख्या में जेडी (एस) को 7 सीटों पर बढ़त मिली हैएग्जिट पोल ने कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर नजर आई थी। जिसमें अधिकांश ट्रेंड्स में कांग्रेस को बड़ी पार्टी बता रहे थे। हुबली-धारवाड़ सेंट्रल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे बीजेपी से पाला बदलने वाले कांग्रेस उम्मीदवार जगदीश शेट्टार ने कहा कि उन्हें भारी अंतर से जीतने का भरोसा है।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

बता दें शुरुआती रुझान में जगदीश शेट्टार पीछे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव विधानसभा क्षेत्र में अपनी सीट बरकरार रखना चाहते हैं, वह अपनी सीट पर आगे चल रहे हैं। चन्नपटना सीट से जेडी (एस) उम्मीदवार एचडी कुमारस्वामी आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों से यह भी पता चलता है कि भाजपा के पूर्व मंत्री जेसी मधुस्वामी, बी श्रीरामालु, मुरुगेश निरानी, रमेश जारकीहोली और बागी नेता जगदीश शेट्टार पीछे चल रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---