Responsive Full Width Slider

शूटिंग के दौरान घायल हुए Kartik Aaryan, एक्शन सीन में लगी घुटने में गंभीर चोट; जल्द होगी सर्जरी

By Riya Kumari

Published :

Follow
शूटिंग के दौरान घायल हुए Kartik Aaryan, एक्शन सीन में लगी घुटने में गंभीर चोट; जल्द होगी सर्जरी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता Kartik Aaryan अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक कबीर खान की अनटाइटल्ड फिल्म के एक एक्शन सीन की शूटिंग करते समय उनके घुटने में गंभीर चोट लगी। यह हादसा फिल्म की शूटिंग के आखिरी दो दिनों के दौरान हुआ।

यह भी पढे : निरहुआ की बात से टूट गया आम्रपाली दुबे का दिल, ‘भोजपुरी बवाल’ में भावुक हुईं एक्ट्रेस

अस्पताल में भर्ती हुए Kartik Aaryan

चोट लगने के तुरंत बाद Kartik Aaryan को मुंबई के फोर्टिस राहेजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें घुटने की सर्जरी कराने की सलाह दी है। सर्जरी के बाद उन्हें कुछ दिनों तक आराम करना होगा, जिसके बाद वह दोबारा शूटिंग शुरू कर सकेंगे।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, कार्तिक फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं और जल्द ही उनकी सर्जरी की जाएगी।

एक्शन सीन के लिए कर रहे थे खास ट्रेनिंग

कबीर खान की इस फिल्म में कई हाई-इंटेंसिटी एक्शन सीक्वेंस हैं। इन दृश्यों के लिए कार्तिक काफी समय से विशेष ट्रेनिंग भी ले रहे थे। हालांकि, शूटिंग के दौरान हुए हादसे के कारण अब फिल्म का काम प्रभावित होने की संभावना है।

यह कबीर खान और कार्तिक आर्यन की दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ‘चंदू चैंपियन’ में साथ काम कर चुके हैं। उनकी नई फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं किया गया है।

इन फिल्मों में भी नजर आएंगे Kartik Aaryan

सर्जरी और रिकवरी के बाद Kartik Aaryan निर्देशक अनुराग बसु की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म पर काम शुरू कर सकते हैं। इस फिल्म में श्रीलीला भी मुख्य भूमिका में हैं और यह बॉलीवुड में उनकी एंट्री होगी। फिल्म का संगीत प्रीतम तैयार कर रहे हैं।

इसके अलावा कार्तिक के पास करण जौहर की एक फिल्म भी है। वह ‘नागजिला’ में भी नजर आएंगे, जो एक फैंटेसी-कॉमेडी एडवेंचर फिल्म है। इसके अलावा ‘कैप्टन इंडिया’ में वह एक देशभक्त पायलट की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

फिलहाल फैंस कार्तिक आर्यन की जल्द रिकवरी और उनकी आगामी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट