सोशल संवाद/डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के बीटेक सिविल तृतीय सेमेस्टर के छात्र देवऋषि कश्यप को कुलपति ब्रज मोहन पत पिंगुआ तथा कुलसचिव डॉ नित नयना ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके हौसला को बढाया. कुलपति महोदय ने देवऋषि का उत्साह बढाते हुए कहा कि वे झारखंड के साथ साथ सोना देवी विश्वविद्यालय का नाम भी रौशन कर रहे हैं. इनकी उपलब्धि से हमारे सोना देवी विश्वविद्यालय के अन्य छात्र छात्राएं भी प्रेरणा ले रहे हैं. कुलपति ब्रज मोहन पत पिंगुआ ने कहा कि सोना देवी विश्वविद्यालय को देवऋषि जैसे छात्र पर गर्व है.
ये भी पढे : मेरठ में पाकिस्तानी महिला पर जासूसी का आरोप, 30 साल से बिना नागरिकता रहने का मामला दर्ज
देवऋषि कश्यप गणतंत्र दिवस समारोह 2026 में नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर चले और प्राइम मिनिस्टर रैली 2026 में हिस्सा लिया. इन्हें राष्ट्रपति के एट होम कार्यक्रम में भी शामिल होने का अवसर मिला. देवऋषि कश्यप ने उत्साह के साथ बताया कि ये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा आयोजित कराए गये डिनर में भी शामिल हुए. ये आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र उपेंद्र द्विवेदी द्वारा आयोजित एटहोम फंक्शन में भी शामिल हुए. मेजर जनरल ए एस बजाज एडीजी बिहार झारखंड द्वारा इन्हें एक्सीलेंस सर्टीफिकेट से सम्मानित किया गया.
इन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि 52 कैडेटों के बीच इन्हें यह सर्टिफिकेट मिला है. देवऋषि कश्यप 18 फरवरी को झारखंड के राज्यपाल महामहिम संतोष कुमार गंगवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम 2026 के लिए भी इनका चयन किया गया है. देवऋषि कश्यप ने सोना देवी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी की विभागाध्यक्ष को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया तथा कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह से उनके कार्यालय में भेंट कर अपनी उपलब्धियों की जानकारी दी.










