---Advertisement---

मानगो में समर्थन विवाद गरमाया, कायस्थ मंच ने अनिमेष पर लगाए नियम उल्लंघन के आरोप

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Kayastha Manch accuses Animesh of violating rules मानगो

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: मानगो नगर की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है। खबरों के अनुसार अनिमेष सिन्हा ने नगर अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर संध्या सिंह को समर्थन देने की घोषणा की है। इस घटनाक्रम के बाद कायस्थ विचार मंच के संस्थापक सह राष्ट्रीय संयोजक दिवाकर सिन्हा ने आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है।

यह भी पढ़ें: RJD दो फाड़ में बंटा, जेबा के समर्थन पर बवाल, तीन नेताओं को नोटिस

दिवाकर सिन्हा ने स्पष्ट किया कि अनिमेष सिन्हा का मंच में मनोनयन वर्ष 2018 में हुआ था और उनका कार्यकाल 2021 में समाप्त हो चुका है। मंच के नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोई सदस्य किसी राजनीतिक दल का पदाधिकारी बनता है तो उसकी सदस्यता स्वतः समाप्त मानी जाती है। उनके अनुसार अनिमेष वर्तमान में मानगो भाजपा मंडल के पदाधिकारी हैं, ऐसे में वे मंच का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते।

संगठन की ओर से यह भी कहा गया कि संबंधित व्यक्ति लंबे समय से मंच की गतिविधियों से दूर रहे हैं और नियमों व उद्देश्यों के अनुरूप सक्रिय भूमिका नहीं निभाई। चुनावी माहौल में समाज को बांटने और अनावश्यक बयानबाजी करने के आरोप भी लगाए गए हैं।

कायस्थ विचार मंच ने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन में किसी प्रकार की फूट नहीं है। जिला कमिटी के साथ मिलकर मानगो नगर इकाई सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। तीन सदस्यों के इस्तीफे की चर्चा को भी राजनीतिक रंग देने की कोशिश बताया गया है।

मंच की ओर से जानकारी दी गई कि 7 फरवरी 2026 को ही आधिकारिक रूप से कुमकुम श्रीवास्तव के समर्थन में पत्र जारी किया जा चुका है और समाज से उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की गई है। फिलहाल, मानगो नगर का यह राजनीतिक घटनाक्रम स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version