केदारनाथ: रुद्र गुफा के लिए यात्रियों में क्रेज…पीएम मोदी भी लगा चुके हैं ध्यान

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2023 का शुभारंभ होने के साथ ही देश के कई राज्यों से तीर्थ यात्री दर्शन करने को आ रहे हैं। उत्तराखंड मौसम पर्वानुमान में अलर्ट जारी होने के बाद भी तीर्थ यात्रियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। केदरनाथ में स्थित ‘रुद्र गुफा’ को लेकर भी श्रद्धालुओं में क्रेज की कोई कमी नहीं आई है। आपको बता दें कि 2019  में पीएम मोदी भी ‘रुद्र  गुफा’ में ध्यान लगा चुके हैं।

‘रुद्र  गुफा’ में बुकिंग फुल चल रही है। तीर्थ यात्रियों में क्रेज बढ़ता जा रहा है। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को दर्शनार्थ खोले गए थे, और तब से ही तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़ दर्शन करने करने के लिए धाम पहुंच रही है। केदारनाथ मंदिर से करीब डेढ़ किमी दूर पहाड़ी पर स्थित रुद्र ध्यान गुफा की बुकिंग जून अंत तक फुल है।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

इस बीच अन्य किसी को गुफा में ध्यान साधना का अवसर नहीं मिल पाएगा। जून के बाद ही गढ़वाल मंडल विकास निगम आगे की बुकिंग करेगा। गुफा में ध्यान साधना को लेकर लगातार हर वर्ष देश-विदेश के भक्तों में क्रेज बढ़ता जा रहा है। केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रुद्र ध्यान (मोदी) गुफा में साधना के बाद गुफा में रहने के लिए हर वर्ष बड़ी संख्या में देश-विदेश के भक्त केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं।

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---