समाचार

केजरीवाल एवं आतिशी का बोरवेल के कमरे को ट्वीट कर सुरक्षित बताना अपनी सरकार एवं जलबोर्ड अधिकारियों के बचाने की घिनौनी साजिश है-वीरेन्द्र सचदेवा

सोशल संवाद/दिल्ली (रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश): दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने आज केशोपुर मंडी में दिल्ली जल बोर्ड के परिसर स्थित एक बोरवेल में एक व्यक्ति की गिरकर मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होने कहा है की दुर्घटना के बाद मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल एवं जल मंत्री सुश्री आतिशी का बोरवेल के कमरे को ट्वीट कर सुरक्षित बताना अपनी सरकार एवं जलबोर्ड अधिकारियों के बचाने की घिनौनी साजिश बताया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की दिल्ली में जलबोर्ड द्वारा लापरवाही से छोड़े गड्डे या बोरवेल में गिरने के हादसे का मात्र 10 दिन में यह दूसरा मामला है। खेदपूर्ण है की गत 28 फरवरी को अलीपुर के मौहम्मदपुर में रमेश चन्द्र नामक युवक की लापरवाही से खुले छोड़े गए सीवर गड्डे में गिरने से मौत हुई जिसे सरकार ने लीपापोती कर दबा दिया पर आज केशोपुर मंडी जलबोर्ड कार्यालय की दुर्घटना की जानकारी पुलिस ने सार्वजनिक कर दी, भाजपा को भी मालूम हुई और हमारी प्रदेश महामंत्री और लोकसभा चुनाव प्रत्याशी कमलजीत सहरावत सहयोगी कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच-परख की तो पाया की बोरवेल एक पुराने खंडहर हाल कमरे मे है, जिसकी दीवार खिड़की टूटे हैं और कोई भी घुस सकता है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की यह शर्मनाक है की केजरीवाल सरकार लगातार जलबोर्ड के घोटालों ही नही हादसों को भी दबाती है क्योंकि जलबोर्ड मे हो रहे कुकृतयों में सरकार बराबर की सांझीदार है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने मांग की है कि दिल्ली सरकार अलीपुर के मौहम्मदपुर एवं केशोपुर मंडी दोनों हादसों के मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रूपये का मुआवजा दे।

Nidhi Ambade
Published by
Nidhi Ambade

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

14 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

14 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

15 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

15 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

15 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

16 hours ago