Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

केजरीवाल 2013 से 24 घंटे जल सप्लाई के सपने बेच रहे हैं और देखते देखते दिल्ली की अनेक कॉलोनीयों में दो दिन में एक बार जल सप्लाई की स्थिती बन गई है -वीरेन्द्र सचदेवा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
केजरीवाल 2013 से 24 घंटे जल सप्लाई के सपने बेच रहे हैं
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दिल्ली की जनता भयंकर जल संकट झेल रही है, दिल्ली में कच्चे पानी की कोई कमी नही है पर जल ट्रीटमेंट प्लांट पूरी तरह विफल हैं और लोगों तक जरूरत से आधी जल सप्लाई भी नही पहुँच रही है। 2013 में अरविंद केजरीवाल जब पहली बार सत्ता में आये थे तब से दिल्ली वालों को 24 घंटे जल सप्लाई के सपने बेंच रहे हैं पर वास्तविकता यह है की घरों में कई कई दिन नल सूखे रहते हैं। देखते देखते अनेक कॉलोनी में दो दिन में एक बार जल सप्लाई की स्थिती बन गई है।

यह भी पढ़े : महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के 100 वर्ष पूरे होने पर 26 दिसंबर को बेलगावी में उसी ऐतिहासिक स्थान पर होगी कांग्रेस कार्यसमिति की ‘नव सत्याग्रह’ बैठक

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

अप्रूव्ड कॉलोनी हो, अनधिकृत कॉलोनी हो या झुग्गी क्लस्टर हर जगह जल संकट की स्थिती एक जैसी है और हर परिवार हर माह बड़ी रकम खर्च पीने का पानी खरीद कर पीने को बाध्य है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली की जनता भयंकर जल समस्या से जूझ रही है, भारी कमी है जो पानी आता है वह बेहद गंदा आता है और अरविंद केजरीवाल बेशर्मी से 24 घंटे जल सप्लाई के सपने बेच रहे हैं।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा अरविंद केजरीवाल केवल बातों की और झूठे सपनों की जमा खर्ची करते हैं, वह कह रहे हैं दिल्ली में आज 1000 एम.जी.डी. दैनिक की जल सप्लाई है और 1250 एम.जी.डी. हो जाये तो हम 24 घंटे की जल सप्लाई दे देंगे। अरविंद केजरीवाल शर्म करें और जवाब दें जब 1000 एम.जी.डी. पर आधी से अधिक दिल्ली प्यासी है तो 1250 एम.जी.डी. से दिल्ली को 24 घंटे जल सप्लाई कैसे हो जायेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator