राजनीति

अरविंद केजरीवाल एक बेपरवाह सरकार के लापरवाह मुख्यमंत्री हैं – बांसुरी स्वराज

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ): बांसुरी स्वराज ने आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज शराब घोटाले के किंगपींग अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने उन्हें बेल दी है और यह बेल इसलिए दी है क्योंकि कोर्ट ने पाया कि ट्रायल में देरी हो सकती है लेकिन आज आम आदमी पार्टी के नेता भ्रष्टाचार का जश्न मना रहे हैं और आम लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख श्री संजय मयूख उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : केजरीवाल को शराब नीति से जुड़े CBI केस में जमानत:177 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे; फाइल साइन करने से मनाही, दफ्तर नहीं जा पाएंगे

बांसुरी स्वराज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी पाया है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी कानूनी तौर पर सही है। केजरीवाल ने दो अर्जी लगाई थी जिसमें जानने की कोशिश की गई थी कि उनकी गिरफ्तारी लिगल है और दूसरी मांग बेल की थी, लेकिन ट्रायल कोर्ट, हाई कोर्ट और अब सुप्रीम कोर्ट ने भी माना है कि उनकी गिरफ्तारी लीगल है।  ईडी और सीबीआई के केस में भी अरेस्ट लीगल था, ऐसा कोर्ट ने माना है।

स्वराज ने कहा कि आज जो उन्हें बेल मिली है, उसमें अरविंद केजरीवाल को किसी भी फाइल पर साइन करने और कार्यालय में जाने से रोका गया है क्योंकि कोर्ट ने पाया है कि शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक बेपरवाह सरकार के लापरवाह मुख्यमंत्री हैं।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • समाचार

राहुल को आतंकी कहने पर केंद्रीय मंत्री बिट्टू पर FIR:मंत्री बोले- संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

सोशल संवाद / डेस्क : राहुल गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर केंद्रीय मंत्री…

11 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- पाकिस्तान और कांग्रेस का एजेंडा एक:राहुल भारत विरोधी ताकतों के साथ; PAK रक्षा मंत्री बोले थे- 370 की बहाली चाहते हैं

सोशल संवाद /डेक : पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के जम्मू-कश्मीर पर दिए बयान…

12 hours ago
  • समाचार

टाटा पिगमेंट में 17.64 प्रतिशत बोनस, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम 71,118 रुपये और न्यूनतम 54,247 रुपये बोनस राशि

सोशल संवाद / जमशेदपुर: टाटा पिगमेंट प्रबंधन व टाटा पिगमेंट्स वर्कर्स यूनियन ने वार्षिक 2023-2024…

13 hours ago
  • समाचार

झारखंड में शुरू हुई नए DGP की नियुक्ति प्रक्रिया, भेजे गये अधिकारियों के नाम

सोशल संवाद / रांची : झारखण्ड में नए DGP की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी…

13 hours ago
  • समाचार

टेल्को : केंद्रीय समिति ईस्ट जोन की बैठक में 47 पूजा समितियों ने रखी समस्याएं

सोशल संवाद / जमशेदपुर : आज जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की ईस्ट जोन की…

15 hours ago
  • समाचार

चाईबासा के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, 1 जवान घायल

सोशल संवाद / डेस्क : चाईबासा के सारंडा जंगल इलाके में आईईडी ब्लास्ट हुआ है।…

15 hours ago