Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

केजरीवाल को जमानत बेशक मिली हो पर उन्हे अब मुख्य मंत्री पद पर बने रहने का कोई अधिकार नही है – वीरेन्द्र सचदेवा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
केजरीवाल को जमानत बेशक मिली हो पर उन्हे अब मुख्य मंत्री पद पर बने रहने का कोई अधिकार नही
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट- सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की अरविंद केजरीवाल मामले में माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट कर दिया है की उनकी गिरफ्तारी वैध है, उन पर आरोप वैध हैं।

यह भी पढ़े : दिल्ली भाजपा सिख प्रकोष्ठ ने राहुल गांधी के सिखो के खिलाफ दिए गए बयान के खिलाफ सोनिया गांधी आवास के पास किया प्रचंड विरोध प्रदर्शन

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

सचदेवा ने कहा है की केजरीवाल को सशर्त जमानत मिलना कोई विशेष उपलब्धि नही है, मुकदमा चलेगा और उन्हे शीघ्र लम्बी सज़ा होगी। केजरीवाल याद रखें वह अब लालू यादव, मधु कोड़ा जैसे मुख्यमंत्रियों की सूची में जुड़ गये हैं और उन्हे भी जमानत मिली थी और उन्ही की तरह केजरीवाल भी शीघ्र सज़ा पा कर फिर जेल जायेंगे।

जिन शर्तों पर अरविंद केजरीवाल को जमानत मिली है उनके चलते — केजरीवाल को जमानत बेशक मिली हो पर उन्हे अब मुख्य मंत्री पद पर बने रहने का कोई अधिकार नही है। जब वह मुख्य मंत्री का काम नही कर सकेंगे तो वो मुख्य मंत्री क्यों बने रहना चाहते हैं अगर वो सच्चे हैं तो वह बतायें उन्हे यह शर्तों भरी जमानता क्यों मिली है ?

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है यूं तो गत साढ़े नौ साल से दिल्ली का विकास ठप्प है पर पर छह माह से मुख्य मंत्री के जेल जाने से आवश्यक सरकारी काम भी ठप्प है और अब जब मुख्य मंत्री के आफिस जाने पर भी रोक रहेगी तो स्पष्ट है केजरीवाल केवल बंगले, गाड़ी एवं सिक्योरिटी के लिए मुख्य मंत्री हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator