Advertisement 2

जमशेदपुर में गरजे केजरीवाल कहा – झारखंड- दिल्ली की सरकार गिराने में मोदी विफल

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हेमंत सोरेन को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत जेल भेज दिया गया. उन्होंने हेमंत सोरेन को जेल भेजने का जोरदार विरोध किया और कहा कि झारखंड का बच्चा-बच्चा हेमंत सोरेन से प्यार करता है. उन्हें मालूम है कि झारखंड की जनता पर क्या गुजर रही है. वे तिहाड़ जेल से सीधे जनता के पास आए हैं. कल्पना सोरेन झांसी की रानी बन गयी हैं. कल्पना सोरेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दे रही हैं. वे जमशेदपुर के बिष्टुपुर गोपाल मैदान में मंगलवार को इंडी गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा की आरक्षण और आदिवासी समुदाय को बचाने के लिए हर हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकना होगा.
पीएम मोदी की झारखण्ड-दिल्ली की सरकार की गिराने की साजिश फेल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ने नयी साजिश रची कि अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को जेल में डाल देंगे तो आम आदमी पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा बर्बाद हो जाएगी और फिर विधायकों को खरीद लेंगे और सरकार गिरा देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. झारखंड मुक्ति मोर्चा और आम आदमी पार्टी और एकजुट होकर पूरे जोश के साथ इस चुनाव में लड़ रही है.
सोनारी एयरपोर्ट पर अरविंद केजरीवाल का जोरदार स्वागत
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मंगलवार को जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पहुंचे. यहां आम आदमी पार्टी के नेताओं समेत अन्य ने उनका जोरदार स्वागत किया. वे बिष्टुपुर गोपाल मैदान में इंडी गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे.
सीएम चंपाई सोरेन समेत अन्य चुनावी सभा में शामिल
झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन, आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, झारखंड के खेल मंत्री हफीजुल अंसारी, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, इंडी गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, पोटका विधायक संजीव सरदार समेत अन्य शामिल हैं.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version