राजनीति

जो केजरीवाल ईडी के सम्मन को गैरकानूनी  बता रहे थे आज वह ईडी से गिरफ्तार ना करने की गुहार लगा रहे हैं – वीरेन्द्र सचदेवा

सोशल संवाद/दिल्ली( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की कल भी माननीय न्यायालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से स्पष्ट कर दिया था कि आपको ईडी के सामने पेश होना चाहिए लेकिन अगर उसके बावजूद केजरीवाल कानून का पालन नहीं कर रहे हैं तो उनकी शराब घोटाले में संलिप्तता स्पष्ट हो जाती है क्योंकि उन्हें इस बात का डर है कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि जिस प्रकार का व्यवहार अरविंद केजरीवाल ई.डी. के सम्मन पर दिखा रहे हैं इसी प्रकार अगर देश का हर आरोपी जिसके ऊपर आरोप है अगर वह कानून की अवहेलना करता रहेगा तो देश में कानूनी प्रक्रिया का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। उन्होंने कहा कि अपने आप को कट्टर ईमानदार बताने वाले केजरीवाल को आखिर क्यों डर लग रहा है, उनकी ई.डी. के सामने पेश ना होना उनकी पीछे भागने की कायरता दिखा रहा है कि शराब घोटाले के मुख्य सूत्रधार वही है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि लगातार कोर्ट द्वारा उन्हें कोई राहत नहीं मिल रही है लेकिन केजरीवाल ई.डी. के सामने पेश होने से बच रहे हैं और उल्टा ई.डी. से गिरफ्तार ना करने की गुहार लगा रहे हैं।  कुछ दिन पहले तक जो केजरीवाल ईडी के सम्मन को गैरकानूनी बता रहे थे आज वह ईडी से गिरफ्तार ना करने की गुहार लगा रहे हैं।

सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल अपने हिसाब से कानून को चलाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कल ही न्यायालय ने स्पष्ट कर दिया था कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई भी जांच एजेंसी कानून के दायरे में काम करती है और देश में लोकतंत्र का शासन है ।  केजरीवाल का बार-बार कोर्ट जाना यह बताता है कि हमारे देश का लोकतंत्र कितना विशाल है लेकिन लोकतंत्र का सम्मान करने की जगह केजरीवाल उसका बार-बार अपमान कर रहे हैं।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

11 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

11 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

12 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

12 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

12 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

13 hours ago