Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

केजरीवाल जल्द छोड़ेंगे सीएम आवास, नए घर की तलाश तेज

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
केजरीवाल जल्द छोड़ेंगे सीएम आवास, नए घर की तलाश तेज
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट -सिद्धार्थ प्रकाश ) : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जब से सरकारी आवास छोड़ने की घोषणा की है, उन्हें और उनके परिवार को रहने के लिए अपना घर देने वाले लोगों की होड़ लग गई है। अरविंद केजरीवाल को चाहने वाले आम आदमी पार्टी के विधायक, पार्षद, कार्यकर्ता और आम नागरिक समेत हर क्षेत्र से जुड़े लोग उनको अपने घर में रहने की पेशकश कर रहे हैं। अपनी सामाजिक, आर्थिक या राजनीतिक पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना दिल्ली के लोगों ने अपना दिल और घर के दरवाजे दोनों अरविंद केजरीवाल के लिए खोल दिए हैं।

कुछ लोगों ने अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को अपने साथ परिवार के साथ रहने का अनुरोध किया है, तो कइयों ने अपने घर को साझा करने की पेशकश की है और कई लोग उनके रहने के लिए अपना खाली घर उपलब्ध करा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल को रहने के लिए घर देने की पेशकश पूरी दिल्ली से आई हैं, जिनमें डिफेंस कॉलोनी, पीतमपुरा, जोर बाग, चाणक्यपुरी, ग्रेटर कैलाश, वसंत विहार और हौज खास समेत अन्य इलाके शामिल हैं।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

यह भी पढ़े : अरविंद केजरीवाल जी के खिलाफ भाजपा के षड्यंत्र का जबाव दिल्ली की जनता देगी-सीएम आतिशी

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी, बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता के साथ रहते हैं और वह ऐसे घर की तलाश में हैं, जहां उनका परिवार आराम से सहूलियत के साथ रह सके। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र यानी नई दिल्ली के पास ही रहने को प्राथमिकता दे रहे हैं। नई दिल्ली विधानसभा से विधायक अरविंद केजरीवाल हमेशा अपने निर्वाचित क्षेत्र से जुड़े रहना चाहते हैं। लिहाजा वह एक ऐसे घर की तलाश में है जो सभी प्रकार की बाधाओं और विवादों से मुक्त हो।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में ‘‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एक ऐसा घर ढूंढने पर ध्यान दे रहे हैं, जहां से वह अपने समय और संसाधनों का पूरी क्षमता से इस्तेमाल कर सकें और उसमें किसी भी तरह की कोई रूकावट न आए। वह एक ऐसी जगह पर घर की तलाश कर रहे हैं, जहां रहकर वह न केवल अच्छे से अपना काम कर सकें, बल्कि उन्हें विजिट करने और दिल्ली के हर इलाके में रह रहे लोगों से आसानी से जुड़ने में मददगार साबित हो।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator