Dr Abhishek Child Care

केरला पब्लिक स्कूल गम्हरिया ने अपने सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए विद्यार्थियों के बीच सामग्रियों का किया वितरण   

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : यह सर्वविदित है कि केरला पब्लिक स्कूल,गम्हरिया अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने ऐक्ट आफ काइंडनेस के तहत अपने सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन किया।

बच्चों ने पहले विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के बीच शरबत बनाकर बेचा और फिर उससे जो पैसे कमाए, उन पैसों से सूजी, दलिया,तेल, सेरेलक, दूध आदि खरीद कर बाराद्वारी स्थित निर्मल शिशु भवन में दान किया।

बच्चों ने वहां जाकर अपना कुछ समय उन छोटे-छोटे बच्चों के साथ बिताया तथा यह अनुभव किया कि बिना माता-पिता के बच्चे अपनी जरूरतें तो पूरी कर लेते हैं, लेकिन माता-पिता का जो प्यार उन्हें मिलना चाहिए, उससे वह वंचित हो जाते हैं। उन्होंने सबके लिए प्रार्थना की कि उन बच्चों को भी उनके माता-पिता मिलें, ताकि वे एक सुखी जीवन बिता सकें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version