Advertisement 2

पंजाबी सिंगर शुभ ने उड़ाया इंदिरा गांधी की हत्या का मजाक? भड़की कंगना रनौत ने लगाई फटकार

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क :  भारत की पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत ने पंजाबी सिंगर शुभ को निशाने पर ले लिया। पूर्व पीएम की ‘कायरतापूर्ण हत्या’ का जश्न मनाने को लेकर उन्होंने शुभ पर सवाल उठाए हैं। खबर है कि पंजाबी सिंगर ने एक कॉन्सर्ट के दौरान पंजाब का नक्शा और इंदिरा गांधी की हत्या की तारीख का जिक्र कर दिया था।

यह भी पढ़े : https://socialsamvad.com/bigg-boss-17-ankita-lokhande-leaves-husband/

कंगना ने लिखा, ‘उन लोगों द्वारा एक बुजुर्ग महिला की कायरतापूर्ण हत्या का जश्न मना रहे हैं, जिन्हें उन्होंने खुद की सुरक्षा के लिए तैनात किया था। जब आप पर सुरक्षा का भरोसा किया जाता है और आप ही भरोसा का फायदा उठाकर उसी हथियार से किसी की हत्या कर देते हैं, जिसकी आपको रक्षा करना चाहिए थी तो ये बहादुरी नहीं, शर्मनाक और कायरता भरा है।’

आगे लिखा, ‘निहत्थी और अंजान महिला पर ऐसे हमला करने वालों को शर्म आनी चाहिए। एक महिला, जो लोकतंत्र की चुनी हुई नेता थीं। इसमें महिमामंडन करने जैसा कुछ नहीं है शुभम जी। शर्म आनी चाहिए।’ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक वीडियो में नजर आ रहा है कि पंजाबी सिंगर एक हुडी भीड़ को दिखा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस हुडी पर इंदिरा गांधी की हत्या की तारीख पंजाब के नक्शे पर लिखी हुई है। फिलहाल, इसे लेकर सिंगर की तरफ से आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं आई है। इससे पहले भी पंजाब का नक्शा पोस्ट कर पंजाबी सिंगर विवादों में पड़ चुके हैं।

शुभ के मुंबई कॉन्सर्ट को लेकर भी खासा विवाद हुआ था। उनपर खालिस्तानियों का समर्थन करने के आरोप लगे थे। मुंबई में लगे कॉन्सर्ट के पोस्टरों को भी फाड़ दिया गया था। बाद में उनका शो कैंसिल हो गया था। शुभ को म्यूजिक इंडस्ट्री का उभरता सितारा भी माना जा रहा है। कनाडा में बसे शुभ मुख्य रूप से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं। कहा जाता है कि We Rollin एल्बम से उन्होंने शोहरत हासिल की थी। भारत और कनाडा के अलावा ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में भी उनकी काफी फॉलोइंग है।

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version