Dr Abhishek Child Care

ऑपरेशन ब्लू स्टार की 40वीं बरसी पर स्वर्ण मंदिर में लगे खालिस्तानी नारे, लहराई गई तलवारें

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : पंजाब के स्वर्ण मंदिर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां ऑपरेशन ब्लू स्टार की 40वीं बरसी मनाई गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए. स्वर्ण मंदिर में भारी संख्या में सिख समुदाय की भीड़ गुरुवार को नजर आई जो हाथों में तलवार लिये थी. इस संबंध में एक वीडियो सामने आया है जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि ऑपरेशन ब्लू स्टार की 40वीं बरसी पर सिख समुदाय के सदस्य अमृतसर में स्वर्ण मंदिर परिसर के अंदर नारे लगा रहे हैं.

प्रदर्शन के दौरान जरनैल सिंह भिंडरावाले के पोस्टर भी नजर आए और खालिस्तान समर्थक नारे भी सुनाई दिए. आपको बता दें कि छह जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी को देखते हुए स्वर्ण मंदिर और आसपास के इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. कब चला था ऑपरेशन ब्लू स्टार उल्लेखनीय है कि सेना ने स्वर्ण मंदिर परिसर से आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए एक ऑपरेशन चलाया था जिसे ऑपरेशन ब्लू स्टार नाम दिया गया था. यह ऑपरेशन साल 1984 में चलाया गया था जिसके चार दशक बीत चुके हैं. 3 से 8 जून 1984 तक स्वर्ण मंदिर में मिलिट्री ऑपरेशन चला था जिसके लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दोषी माना जाता है.

1983 में भिंडरावाले ने अपने साथियों के साथ स्वर्ण मंदिर में शरण ले ली थी जिसने सरकार की टेंशन बढ़ा दी. स्वर्ण मंदिर से ही भिंडरावाले ने अपनी अलगाववादी गतिविविधियां जारी रखी जिसकी वजह से धीरे-धीरे सरकार और उनके बीच टकराव होने लगा. टकराव इतने चरम पर पहुंच गया कि इंदिरा गांधी ने 3 जून 1984 को ऑपरेशन ब्लू स्टार के आदेश दे दिये.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator