March 13, 2025 12:28 pm

खरगे बोले-  राज्यों के साथ भेदभाव और देश के संघीय ढांचे को कमजोर कर रही है मोदी सरकार

सोशल संवाद/दिल्ली (रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को पुडुचेरी और तमिलनाडु के कुड्डलोर में जनसभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जमकर घेरा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार राज्यों के साथ भेदभाव और देश के संघीय ढांचे को कमजोर कर रही है। लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने का आह्वान करते हुए खरगे ने कहा कि जहां प्रधानमंत्री मोदी भ्रष्टाचार से लड़ने का दावा करते हैं, वहीं भाजपा वॉशिंग मशीन की तरह काम कर रही है, जिसमें भ्रष्टाचार के आरोपी लोग क्लीन चिट पाने के लिए शामिल हो रहे हैं। भाजपा द्वारा देशभर में विपक्ष के विधायकों को खरीदा जा रहा है। उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाले को लेकर भी भाजपा पर हमला बोला। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार पर न सिर्फ राज्यों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया, बल्कि देश के संघीय ढांचे को भी कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज देश में लोकतंत्र पर आक्रमण हो रहा है। मोदी सरकार विपक्ष के सांसदों और विधायकों को परेशान करने के लिए ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा जब भी सत्ता हासिल नहीं कर पाती, तब वह हाथ मरोड़ने की रणनीति अपनाती है। जब मुख्यमंत्री या सांसद नहीं झुकते तो भाजपा राज्यपालों का इस्तेमाल करती है। केंद्र की भाजपा सरकार लगातार तमिलनाडु की चुनी हुई सरकार को कमजोर कर रही है। केंद्र सरकार धन जारी न करके, आपदा के दौरान मदद करने से इनकार करके तमिलनाडु सरकार को परेशान कर रही है।

नीट परीक्षा का मुद्दा उठाते हुए खरगे ने कहा कि तमिलनाडु के लोग राज्य के छात्रों पर नीट परीक्षा थोपने का लगातार विरोध कर रहे हैं। भाजपा ने उनकी मांगों को अनसुना कर दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद इस व्यवस्था को बदला जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पुडुचेरी संस्कृति और इतिहास से समृद्ध भूमि है। यह कांग्रेस पार्टी के अथक प्रयास थे जिसने पुडुचेरी को फ्रांसीसी औपनिवेशिक शासन के चंगुल से मुक्ति दिलाई। केंद्र की कांग्रेस सरकार ने ही पुडुचेरी को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया था। कांग्रेस का काम अभी खत्म नहीं हुआ है। पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी पुडुचेरी को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। वहीं भाजपा के घोषणापत्र में इस बात का कोई जिक्र नहीं है। इस दौरान खरगे ने पार्टी के घोषणा पत्र में दी गई गारंटियों को दोहराते हुए कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी वादे पूरे किए जाएंगे।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
दुनिया के इस देश में 2-2 महीने तक नहीं उगता सूरज किन लोगों को नहीं करना चाहिए सूर्य नमस्कार India ने toss हारने में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड इस देश की है 3 राजधानियाँ राज्यपाल को उनके पद से कौन हटा सकता है Paracetamol से होने वाले नुकसान ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने जाने कितनी बार कर सकते हैं आधार अपडेट