समाचार

टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल जोड़ा की छात्रा खुशी श्रीवास्तव 12वी परीक्षा की जिला टॉपर  हुई सम्मानित

सोशल संवाद/बड़बिल(रिपोर्ट-संजय सिन्हा) : जोड़ा टाउनशिप क्षेत्र स्थित टाटा डी ए भी पब्लिक स्कूल जोड़ा के वार्षिकोत्सव के अवसर पर वर्ष 2023 मे आयोजित 12वी बोर्ड परीक्षा विज्ञान संकाय मे सर्वाधिक अंक 95.20%लाकर केंदूझर जिला टाँपर बनी खुशी श्रीवास्तव को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतुल भटनागर – चीफ नोवामुंडी टाटा स्टील के हाथो सम्मानित किया गया।

खुशी श्रीवास्तव को जिला टाँपर बनने पर भुवनेश्वर मे क्षेत्रिय निदेशालय डी ए भी संस्थान ओडिशा द्वारा बीते सप्ताह एक कार्यक्रम के दौरान स्मृति चिन्ह एवं शैक्षणिक उत्कृष्ट प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया था। इसके पूर्व भी खुशी श्रीवास्तव को भुवनेश्वर मे ओडिशा राज्य के स्कुल टाँपरो के साथ एक कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सांसद सह कीट उपाध्यक्ष सौम्या रंजन पटनायक के हाथो “अग्रयोधी” पुरूस्कार 2023से सम्मानित किया गया था।

जोड़ा टाउनशिप की बिटिया खुशी श्रीवास्तव ने टाटा डी ए भी पब्लिक स्कूल जोड़ा  का नाम रौशन करने के साथ साथ अपने माता पिता का का नाम रौशन की जिला टाँपर बने  छात्रा खुशी श्रीवास्तव को समाजसेवी सह पूर्व शिक्षक  केसरी प्रसाद तिवारी, “आसार द्वार फाउंडेशन” के अध्यक्ष विजय महाकुंड ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामन की। खुशी श्रीवास्तव  की 10वी तक की शिक्षा जोड़ा के सेंट टेरेसा स्कूल मे हुई एवं आगे 11वी एवं 12वी की पढ़ाई टाटा डी ए भी पब्लिक स्कूल जोड़ा मे हुई।खुशी श्रीवास्तव के पिता दिलीप श्रीवास्तव त्रिवेणी अर्थ मुर्वस प्रा.लि.मे माइनिंग फोरमैन के रुप मे कार्यरत है,और वर्षों से जोड़ा नगरपालिका क्षेत्र मे रहते  आ रहे है।

Sanjana Bhardwaj
Published by
Sanjana Bhardwaj

Recent Posts

  • समाचार

एनटीटीएफ के 5 छात्रों का टार्क रोबोटिक्स में चयन, 2.80 लाख के पैकेज पर लॉक

सोशल संवाद / जमशेदपुर : एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आर डी टाटा तकनीकी संस्थान मे…

13 hours ago
  • समाचार

डिवाइन मिशन स्कूल में पब्लिक स्पीकिंग प्रतियोगिता, बच्चे पुरस्कृत

सोशल संवाद/ जमशेदपुर : हितकू, सुंदरनगर स्थित डिवाइन मिशन स्कूल में पब्लिक स्पीकिंग प्रतियोगिता का…

14 hours ago
  • समाचार

सिंहभूम, खूंटी, पलामू और लोहरदगा में थम जाएगा चुनावी प्रचार का शोर

सोशल संवाद/ डेस्क : देश में चौथे और झारखंड में पहले चरण का मतदान 13…

14 hours ago
  • समाचार

जमशेदपुर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ कूल-कूल

सोशल संवाद / जमशेदपुर : दो दिनों के अंतराल के बाद एक बार फिर शनिवार…

14 hours ago
  • समाचार

भाजपा ने जमशेदपुर पश्चिम एवं जुगसलाई में विधानसभा स्तरीय चुनावी कार्यालय का किया शुभारंभ

सोशल संवाद / जमशेदपुर: जमशेदपुर लोकसभा के मद्देनजर भाजपा द्वारा विभिन्न मंडलों में चुनावी कार्यालय…

15 hours ago
  • समाचार

मतदान के तीसरे चरण पूरा होने पर अनुमान है इंडिया गठबंधन को 300 से अधिक सीटे मिलेगी : सुधीर कुमार पप्पू

सोशल संवाद / जमशेदपुर : झारखंड बिहार समेत देश भर में तीसरे चरण का मतदान…

17 hours ago