सोशल संवाद/डेस्क : बॉलीवुड के स्टार कपल Kiara Advani और Sidharth Malhotra ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर बताया कि वे दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। इस खबर के सामने आते ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने कपल को बधाइयां देना शुरू कर दिया।
यह भी पढे : Bigg Boss 20: Amrapali Dubey के पिता का चल रहा डायलिसिस, शो में आने से पहले रखी थी ये खास शर्त
खास अंदाज में किया प्रेग्नेंसी का ऐलान
Kiara Advani और Sidharth Malhotra ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा एक प्यारी तस्वीर के साथ की। पोस्ट में उनकी बेटी सरायाह भी नजर आईं। तस्वीर में छोटे-छोटे बेबी बूटियां दिखाई दे रही हैं, जो परिवार में नए मेहमान के आने का संकेत दे रही हैं। कपल ने पोस्ट के साथ लिखा कि वे एक बार फिर जिंदगी के सबसे अनमोल तोहफे से धन्य हैं और उनके दिल प्यार और आभार से भरे हैं।
Kiara Advani और Sidharth Malhotra 2025 में पहली बार बने थे माता-पिता
Kiara Advani और Sidharth Malhotra ने जुलाई 2025 में अपनी बेटी सरायाह का स्वागत किया था। अब करीब एक साल से ज्यादा समय बाद दोनों ने दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की है। कपल ने अपनी बेटी की तस्वीरों और निजी जिंदगी को काफी हद तक प्राइवेट रखा है।
2023 में हुई थी शादी
Kiara और Sidharth की लव स्टोरी फिल्म ‘शेरशाह’ के दौरान चर्चा में आई थी। दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखा। इसके बाद 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के जैसलमेर में शादी की थी। शादी के करीब दो साल बाद दोनों पहली बार पैरेंट्स बने थे।
सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार
दूसरे बच्चे के आने की खबर शेयर होते ही कपल के पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स की शुभकामनाएं आने लगीं। फिल्ममेकर करण जौहर समेत कई बॉलीवुड सितारों ने पोस्ट पर प्यार और बधाइयां दीं।
दिलचस्प बात यह है कि कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी के ऐलान के दौरान भी बेबी सॉक्स की तस्वीर शेयर की थी। इस बार भी इसी तरह के अंदाज में गुड न्यूज साझा की गई है, हालांकि इस बार उनकी बेटी सरायाह भी पोस्ट का हिस्सा हैं।
फैंस को अब नए मेहमान का इंतजार
दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद अब फैंस कियारा और सिद्धार्थ के परिवार में आने वाले नए सदस्य को लेकर उत्साहित हैं। फिलहाल कपल ने बच्चे की डिलीवरी डेट या अन्य जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।











