Advertisement 2

Kiara Advani-Saif Ali Khan: पहली बार साथ आएगी जोड़ी, सुपरनैचुरल थ्रिलर में मचाएगी रोमांच

By Riya Kumari

Published :

Follow
Kiara Advani-Saif Ali Khan: पहली बार साथ आएगी जोड़ी, सुपरनैचुरल थ्रिलर में मचाएगी रोमांच
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड अभिनेत्री Kiara Advani और Saif Ali Khan पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों एक अनटाइटल्ड सुपरनैचुरल थ्रिलर में काम करेंगे। इस फिल्म से चर्चित लेखिका-निर्माता कनिका ढिल्लों बतौर निर्देशक अपनी नई पारी शुरू करने जा रही हैं।

यह भी पढे : Apoorva Mukhija New York: ‘Rebel Kid’ ने छोड़ा भारत, न्यूयॉर्क में शुरू की नई जिंदगी, बोलीं- ‘मेरी सोच सीमित हो गई थी’

कनिका ढिल्लों करेंगी निर्देशन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी पर फिलहाल काम चल रहा है और स्क्रिप्ट को कियारा आडवाणी और सैफ अली खान के किरदारों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जाएगा।

फिल्म की कहानी और इसके सुपरनैचुरल एंगल को फिलहाल मेकर्स ने गुप्त रखा है। हालांकि, इसे एक इंटेंस थ्रिलर बताया जा रहा है, जिसमें रहस्य और रोमांच का खास तड़का देखने को मिलेगा।

पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे कियारा-सैफ

कियारा आडवाणी और सैफ अली खान की जोड़ी को पहली बार पर्दे पर देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म अभी स्क्रिप्टिंग स्टेज में है और मेकर्स इस साल के अंत तक इसकी शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।

Kiara और सैफ का वर्कफ्रंट

Kiara आडवाणी फिलहाल ‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चा में हैं, जबकि सैफ अली खान भी अपनी आगामी फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं। ऐसे में दोनों का यह नया प्रोजेक्ट उनके फैंस के लिए एक अलग तरह का सिनेमाई अनुभव लेकर आ सकता है।

फिलहाल फिल्म का टाइटल, रिलीज डेट और पूरी स्टारकास्ट की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version