---Advertisement---

‘तन्वी द ग्रेट’ के प्रीमियर में दिखीं अस्वस्थ किरण खेर, फैंस ने जताई गहरी चिंता

By Riya Kumari

Published :

Follow
Kirron Kher seen unwell at the premiere of 'Tanvi the Great',

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : अनुपम खेर द्वारा निर्देशित तन्वी द ग्रेट आज, 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। कल रात इसका भव्य प्रीमियर हुआ, जिसमें कई हस्तियां शामिल हुईं। अनुपम खेर अपनी पत्नी किरण खेर और बेटे सिकंदर के साथ रेड कार्पेट पर चले। हालाँकि, किरण खेर के लुक ने सबका ध्यान खींचा। इस इवेंट से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह काफी अस्वस्थ और चलने में तकलीफ महसूस कर रही हैं। फैन्स ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है और उनके लिए दुआओं और शुभकामनाओं की बाढ़ ला दी है।

यह भी पढ़े : कृति सेनन, जावेद जाफरी और अथिया की बिल्डिंग में घुसा अज्ञात शख्स, लिफ्ट में की तोड़फोड़

किरण खेर हमेशा अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उनकी मस्ती और एनर्जी फैन्स को हमेशा लुभाती है। लेकिन किरण खेर को पहली बार इस तरह देखकर फैन्स चिंतित हो गए हैं। अनुपम खेर और उनके बेटे सिकंदर पूरे समय किरण खेर का ख्याल रखते नजर आए।

फैंस चिंतित

वीडियो में किरण खेर लाल रंग का सूट पहने नजर आ रही हैं। अनुपम खेर उनका हाथ पकड़कर उन्हें अपने साथ लाते हैं और दोनों साथ में पोज देते हैं। लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- इन्हें क्या हो गया है? एक अन्य ने लिखा- लगता है वह अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई हैं। एक ने लिखा- उनका चेहरा सूजा हुआ क्यों है? पहले तो ऐसा बिल्कुल नहीं था। उन्हें इस तरह देखकर ज्यादातर फैन्स उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं।

तन्वी द ग्रेट के प्रीमियर में किरण खेर की सेहत पर चिंता

किरण खेर को 2020 में ब्लड कैंसर हुआ था। उन्हें मल्टीपल मायलोमा है। उनका इलाज चल रहा है। किरण खेर कई बार अपनी बीमारी के बारे में बात कर चुकी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। किरण खेर ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों में काम किया है। वह 2008 में राजनीति में आईं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version