सोशल संवाद/डेस्क : आज के वक्त में फिल्म की दुनिया से जुड़े किसी भी सेलिब्रिटी के लिए सोशल मीडिया पर बने रहना भी उतना ही जरूरी हो गया है। सेलेब्स फैन्स से जुड़े रहने के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। भोजपुरी एक्टर्स की बात करें तो इंस्टाग्राम पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग देखने को मिलती हैं। इसी कड़ी में एक नजर डालते हैं भोजपुरी के लोकप्रिय एक्टर्स के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर। बताते हैं कि मनोज तिवारी से लेकर पवन सिंह तक को कितने लोग फॉलो करते हैं।
पवन सिंह – आज के वक्त में पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से हैं। उन्हें फैन्स पावर स्टार कहकर बुलाते हैं। इंस्टाग्राम पर पवन सिंह के 2.4 मिलियन (24 लाख) फॉलोवर्स हैं। पवन सिंह कुल 60 लोगों को फॉलो करते हैं।
दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’- भोजपुरी के एक और ताबड़तोड़ एक्टर दिनेश लाल यादव हैं जिन्हें निरहुआ के नाम से जाना जाता है। निरहुआ की फैन फॉलोइंग 1.5 मिलियन (15 लाख) है। वह 600 लोगों को खुद फॉलो करते हैं।
मनोज तिवारी – भोजपुरी एक्टर और नेता मनोज तिवारी वैसे तो इंडस्ट्री पर सालों से राज कर रहे हैं लेकिन अन्य एक्टर्स की अपेक्षा उनके फॉलोअर्स की संख्या कम है। उन्हें 3 लाख 40 हजार लोग फॉलो करते हैं।
रवि किशन – इंडस्ट्री के एक और दमदार एक्टर रवि किशन कुल 50 लोगों को फॉलो करते हैं। उनके फॉलोवर्स की संख्या 1.7 मिलियन (17 लाख) है।
खेसारी लाल यादव – फॉलोवर्स के मामले में भोजपुरी का जो एक्टर सबसे आगे है वह खेसारी लाल यादव हैं। उनके फॉलोवर्स की संख्या 2.9 मिलियन (29 लाख) है। खेसारी केवल 18 लोगों को ही फॉलो करते हैं।