जाने अक्षय तृतीया में सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद डेस्क:  हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है। इस साल अक्षय तृतीया 22 अप्रैल 2023, शनिवार को है। इस साल अक्षय तृतीया कई शुभ योगों में मनाई जाएगी। जिसके कारण इस दिन का महत्व और बढ़ रहा है।

अक्षय तृतीया एक ऐसा त्योहार है जो दुनिया भर में हिंदुओं और जैनियों द्वारा व्यापक रूप से मनाया जाता है। इसलिए इस दिन कोई भी शुभ कार्य शुरू करने से पहले शुभ मुहूर्त पर विचार करने की आवश्यकता नहीं है। यानी अक्षय तृतीया तिथि को अबूझ मुहूर्त माना जाता है।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

 

अक्षय तृतीया के दिन बन रहे खरीदारी के ये शुभ मुहूर्त-

ब्रह्म मुहूर्त- 04:21 ए एम से 05:05 ए एम।
अभिजित मुहूर्त- 11:54 ए एम से 12:46 पी एम।
विजय मुहूर्त- 02:30 पी एम से 03:22 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 06:49 पी एम से 07:11 पी एम।
अमृत काल- 08:58 पी एम से 10:35 पी एम।
निशिता मुहूर्त- 11:57 पी एम से 12:41 ए एम, अप्रैल 23
त्रिपुष्कर योग- 05:49 ए एम से 07:49 ए एम
सर्वार्थ सिद्धि योग- 11:24 पी एम से 05:48 ए एम, अप्रैल 23

अक्षय तृतीया शुभ मुहूर्त 

तृतीया तिथि 22 अप्रैल 2023 को सुबह 07 बजकर 49 मिनट से प्रारंभ होगी जो कि 23 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगी। अक्षय तृतीया पूजन मुहूर्त 22 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक है। पूजन की अवधि 04 घंटे 31 मिनट की है।

अक्षय तृतीया का महत्व 

सौभाग्य और सफलता लाने के लिए लोग अक्षय तृतीया का त्योहार मनाते हैं।ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से भविष्य में समृद्धि और अधिक धन की प्राप्ति होती है। अक्षय शब्द का अर्थ है कभी कम न होने वाला।इसलिए, यह माना जाता है कि इस दिन खरीदा गया सोना कभी कम नहीं होगा और बढ़ता रहेगा। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार त्रेता युग की शुरुआत अक्षय तृतीया के दिन हुई थी।

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---