---Advertisement---

जाने ट्रांसफर पोस्टिंग का लिस्ट झारखंड सरकार ने 18 अफसरों का किया तबादला

By Nidhi Ambade

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क:  झारखंड सरकार ने एक बार फिर से राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर का तबादला किया है.18 अधिकारियों को देर रात ट्रांसफर करने का एक आदेश निकल गया है जिसमें जमशेदपुर के मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त के पद पर रणजीत लोहरा को पदस्थापित किया गया है. सुरेश यादव पहले इस पद पर थे जिनको हटा दिया गया है. वहीं चतरा के अपर उपसमाहर्ता के तौर पर अरविंद कुमार गोड्डा के अपर समाहर्ता के तौर पर प्रेमलता मुर्मू, संजय कुमार दास को साहिबगंज का अपर समाहर्ता बनाया गया है.

धनबाद के जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक राजीव रंजन को बनाया गया है. वे जमशेदपुर के एडीएम लॉ एंड ऑर्डर का कामकाज देख रहे थे. इंदु गुप्ता को हजारीबाग का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है. परमेश्वर मुर्मू को खूंटी का अपर समाहर्ता बनाया गया है. जमशेदपुर के विशिष्ट अनुभजन पदाधिकारी (एसओआर) दीपू कुमार को उप सचिव राजस्व बनाया गया है. विजय वर्मा को अगले आदेश तक मेदनी नगर पलामू का आयुक्त बनाया गया है. महेंद्र कुमार का जमशेदपुर का विशिष्ट अनुभजन पदाधिकारी (एसओआर) बनाया गया है.

संजीव कुमार को क्षेत्रीय परिवहन पदाधिकारी रांची बनाया गया है. सौरभ प्रसाद को रांची सेवा परिवहन विभाग में भेजा गया है. सुमन पाठक को मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड बनाया गया है. अमित कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी पलामू जबकि श्याम नारायण राम को उप विकास आयुक्त खूंटी बनाया गया है.अजय कुमार साहू को अगले आदेश तक निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है. अजय कुमार तिर्की को प्रशासन एवं स्वर्ण नियोजन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सरायकेला खरसावां के पद पर पदस्थापित किया गया है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट