Responsive Full Width Slider

जमशेदपुर पहुंचे कोल्हान DIG अनुरंजन किस्पोट्टा, NDPS समेत कई मामलों की समीक्षा

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
जमशेदपुर पहुंचे कोल्हान DIG अनुरंजन किस्पोट्टा, NDPS समेत कई मामलों की समीक्षा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : कोल्हान पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) अनुरंजन किस्पोट्टा के 21 अगस्त को जमशेदपुर आगमन पर पुलिस अधिकारियों ने उनका औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब समेत जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

यह भी पढ़े : भारत में बारिश की कमी का बढ़ा खतरा, मजबूत हो सकता है अल नीनो; तापमान भी सामान्य से अधिक रहने का अनुमान

बैठक में जिले में NDPS Act, IT Act और SC/ST Act के तहत दर्ज मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई। DIG ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज कांडों की वर्तमान स्थिति, अनुसंधान की प्रगति और लंबित मामलों की जानकारी अधिकारियों से ली।

समीक्षा के दौरान DIG अनुरंजन किस्पोट्टा ने अधिकारियों को लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मामलों की जांच जल्द पूरी करने के साथ-साथ अनुसंधान की गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए।

बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर भी चर्चा हुई। खास तौर पर संवेदनशील मामलों के त्वरित निपटारे और लंबित कांडों की नियमित निगरानी पर जोर दिया गया।

DIG ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों की लगातार मॉनिटरिंग की जाए। तकनीकी संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करते हुए अनुसंधान को अधिक प्रभावी बनाने पर भी उन्होंने जोर दिया।

उन्होंने कहा कि लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। इससे पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सकेगा और आम लोगों का पुलिस एवं कानून व्यवस्था के प्रति भरोसा और मजबूत होगा।

बैठक के दौरान जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अपराध नियंत्रण के लिए की जा रही कार्रवाई और विभिन्न मामलों में पुलिस की ओर से अब तक की गई प्रगति की जानकारी DIG को दी। बैठक में कानून-व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---