कोल्हान विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 29 को,26 विद्यार्थियों को मिलेगा स्वर्ण पदक

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Kolhan University's convocation ceremony on the 29th

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के 29 सितंबर को होने वाले सातवें दीक्षांत समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता ने की। बैठक में समारोह की तैयारियों के साथ विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों से जुड़े प्रशासनिक व शैक्षणिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। कुलपति ने दीक्षांत समारोह के लिए गठित विभिन्न समितियों के संयोजकों और सह संयोजकों से अब तक हुई तैयारियों की जानकारी ली।

यह भी पढ़े : कोल्हान विश्वविद्यालय : स्नातक दाखिले को फिर खुला पोर्टल, 14 तक मौका

उन्होंने सभी समितियों को आपसी समन्वय के साथ तय समय-सीमा में तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। इसके बाद प्राचार्यों और विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर समारोह में डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के पंजीकरण की समीक्षा की गई। सभी पात्र विद्यार्थियों का समय पर पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में महाविद्यालयों के भवनों की मरम्मत, प्रायोगिक परीक्षाओं के बाहरी परीक्षकों के लंबित बिल का भुगतान और परिसर में इंटरनेट व बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई। कुलपति ने संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने का निर्देश दिया।

स्वर्ण पदक पाने वाले मेधावी विद्यार्थियों की सूची जारी

दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 26 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें स्नातकोत्तर (पीजी) सत्र 2023-25 के 24 विद्यार्थी, एमबीए सत्र 2022-24 का एक और बीएड सत्र 2023-25 का एक विद्यार्थी शामिल है। विश्वविद्यालय ने स्वर्ण पदक पाने वाले विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version