क्रीड़ा भारती जमशेदपुर महानगर का समर कैंप राजेन्द्र भवन में हुआ संपन्न

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : क्रीड़ा भारती जमशेदपुर महानगर द्वारा आयोजित 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन समारोह गोलमुरी स्थित राजेन्द्र भवन में रविवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में आए हुए गणमान्य अतिथियों द्वारा प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन एवम मार्गदर्शन किया गया। खेल के कोच को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर क्रीड़ा भारती जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस आयोजन को उच्च स्तर पर ले जाने की बात कही, जिससे आगामी समय में अधिक से अधिक बच्चे व युवा इस आयोजन से लाभान्वित हो सकें।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव रंजन सिंह पूर्व डीआईजी, विशिष्ट अतिथि- पप्पू सिंह सहकार भारती के जिला अध्यक्ष,  रविंद्र नारायण सिंह, महानगर कार्यवाह आरएसएस, प्रांत मंत्री राजीव, उपाध्यक्ष अनूप सिंह,मंत्री सुभाष कुमार, त्रिदेव सिंह,  बब्लू गोप, राम कुमार, प्रदीप कुमार जैन, प्रमुख कोच- पवन मुंडा, उज्जवल कुमार, समीर कुमार, प्रेम कुमार, सुमित शर्मा, कौशल सोरेन, विपुल कुमार, कुंदन चंद्रा, राधिका बांनरा, निशु बेग,  रेशमी कुमारी, श्वेता सिंह, सरजू राम, प्रीतम कुमार, बिरसा शांडिल्य समेत बड़ी संख्या में प्रमुख सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---